Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Teerth Yatra Yojana 2023 : खुशखबरी ! यूपी में तीर्थयात्रा की राह आसान, 12 हज़ार देगी सरकार, ऐसे मिलेगा लाभ

UP Teerth Yatra Yojana 2023 : खुशखबरी ! यूपी में तीर्थयात्रा की राह आसान, 12 हज़ार देगी सरकार, ऐसे मिलेगा लाभ
यूपी तीर्थ यात्रा योजना 2023 : फोटो गूगल

UP Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana 2023: श्रमिक परिवारों से जुड़े जो लोग तीर्थयात्रा का प्लान कर रहे हैं और पैसों की कमी की वजह से यात्रा नहीं कर पाते हैं, उन्हें राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी की सौगात दी है.2022 में श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत इसकी शुरुआत हुई थी.पात्रता वाले लोगों को सरकार 12 हज़ार रुपये तीर्थयात्रा के लिए देगी.


हाईलाइट्स

  • यूपी में श्रमिक परिवारों के लिए तीर्थ यात्रा करना होगा आसान
  • प्रदेश सरकार 12 हज़ार रुपये की देगी आर्थिक मदद
  • पात्रता दिखाकर आप भी करें तीर्थयात्रा

UP Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana 2023  : उत्तर प्रदेश सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए गरीब व श्रमिक परिवारों के लिए एक योजना शुरू की थी जिसका नाम श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक योजना है. दरअसल खास तौर पर इस स्कीम का उद्देश्य यही है कि तीर्थाटन करने वाले ऐसे श्रमिक परिवार के लोग जो तीर्थयात्रा का प्लान करते हैं लेकिन धन की वजह से जा नहीं पाते.इन्हीं सब बिंदुओं को देखकर राज्य सरकार ने इस स्कीम को लागू किया जिसमें पात्रता परिवार को सरकार तीर्थ यात्रा के लिए आर्थिक मदद देगी.

 

लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक योजना के तहत गरीब व श्रमिकों के परिवार वाले अब मंदिरों के दर्शन, तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकेंगे. सरकार ने उनकी मुश्किलों को आसान कर दिया है. इस योजना का लाभ सभी धर्मों के पात्रों के परिवार को दिया जाएगा. प्रदेश सरकार की ओर से पात्रता वाले परिवार को तीर्थ यात्रा के लिए सरकार की ओर से 12 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.जिससे वह तीर्थ यात्रा कर सकेंगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

तीर्थयात्रा कर लें प्रभू दर्शन लाभ

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

यूपी में लाखों की संख्या में श्रमिको के परिवार रहते हैं. जो मेहनत,मजदूरी करके अपने और परिवार का पेट पाल रहे हैं.ऐसे में सरकार ने इन परिवारों को यह खुशी देकर बड़ा कार्य किया है.श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक योजना के तहत अब गरीब तबके और श्रमिक परिवार के लोग पात्रता दिखाकर तीर्थ यात्रा करें,मन्दिरों के दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर अपने घर की सुख समृद्धि की कामना करें ऐसी सरकार की मंशा है.सरकार हर तरह से ऐसे लोगों की आर्थिक मदद के लिए भी तैयार है. 

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

आवेदन कर लें योजना का लाभ

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो देर न करें श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं. हालांकि इस योजना की शुरुआत 2022 में हो चुकी थी.क्योंकि यात्रा का समय जून और जुलाई का ज्यादा रहता है तो अभी से आवेदन कर तीर्थ यात्रा के भागीदार बनें.,

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us