Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CAA हिंसा मामला:योगी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार..तत्काल हटाएं पोस्टर..!

CAA हिंसा मामला:योगी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार..तत्काल हटाएं पोस्टर..!
लखनऊ में लगाए गए पोस्टर।फ़ोटो साभार गूगल

CAA क़ानून को लेकर लखनऊ में हुई हिंसा मामले में सरकार की तरफ़ से हिंसा के आरोपियों की फोटो सार्वजनिक करने और पोस्टर लगाने के मामले में सरकार को जमकर फटकार लगाई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

प्रयागराज:सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में योगी सरकार को जमकर फटकार लगाई।दरअसल बीते दिनों नागरिकता कानून को लेकर लखनऊ में हुई हिंसा मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की फ़ोटो जारी कर उनकी होर्डिंग्स सार्वजनिक स्थलों पर लगवाई गईं थीं।हाईकोर्ट ने इस मामले में ख़ुद संज्ञान लिया था। (lucknow caa violence poster)

ये भी पढ़े-रवीश कुमार ने ट्रोलर्स को कही मां, बहन और महबूबा की बात..जानें क्या है मामला..!

जिसके बाद सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सरकार से कहा है कि होर्डिंग्स को तत्काल सार्वजनिक जगहों से हटवाए।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुई हिंसा के बाद आरोपियों की होर्डिंग्स लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर को इन पोस्टर-बैनर्स को तत्‍काल हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने हिंसा के दौरान नामजद लोगों के नाम, पते और फोटो को भी सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया है।

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

ये भी पढ़े-Holi 2020:इस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन..!

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

साथ ही इस मामले में 16 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। यह आदेश चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने दिया है। कोर्ट ने कहा है कि बिना कानूनी उपबंध के नुकसान वसूली के लिए पोस्टर मे फोटो लगाना अवैध है। यह निजता अधिकार का हनन है। बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाये किसी की फोटो सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करना गलत है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us