Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Nikay Arakshan 2023 : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण में होगा बड़ा बदलाव आज लगेगी कैबिनेट की मुहर

UP Nagar Nikay Arakshan 2023 : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण में होगा बड़ा बदलाव आज लगेगी कैबिनेट की मुहर
सांकेतिक फ़ोटो

निकाय चुनाव सीटों के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित हुआ पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंप दी है. शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इस सर्वे रिपोर्ट पर मुहर लग जाएगी.


हाईलाइट्स

  • नगर निकाय चुनाव आरक्षण में बड़ा फेरबदल सम्भव..
  • अप्रैल में चुनाव कराने की तैयारी..
  • कई अनारक्षित सीटें ओबीसी कोटे में जानें की संभावना..

Up nagar nikay chunav arakshan 2023 : नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर तैयारियां तेज़ हो गईं हैं. हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा पिछड़ों के आरक्षण को लेकर गठित किए गए आयोग ने अपनी रिपोर्ट गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंप दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब पूर्व में घोषित हुए अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर बड़ा फेरबदल सम्भव है. कई अनारक्षित सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हो जाएंगीं.

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. जिसमें आयोग की रिपोर्ट पर मुहर लगेगी. जिसके बाद नए सिरे से आरक्षण किए जाने का फैसला होगा. रिपोर्ट के आधार पर सीटों के आरक्षण पर बड़ा फेरबदल माना जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार ने दिसम्बर माह में आरक्षण की घोषणा कर दी थी, जिसको जनहित याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता का दावा था कि इस आरक्षण व्यवस्था में संविधान के मुताबिक पिछड़ों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा था कि सीटों के आरक्षण से पहले सरकार आयोग का गठन कर सर्वे कराए. सरकार ने 28 दिसम्बर को रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय आयोग का गठन किया था. आयोग को तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी था. आयोग ने दो माह 10 दिन में ही यह रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us