Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Ka Mausam : पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी में बदला मौसम का मिज़ाज जानें फतेहपुर सहित इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

UP Ka Mausam : पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी में बदला मौसम का मिज़ाज जानें फतेहपुर सहित इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
UP Ka Mausam

उत्तराखंड ( Uttrakhand Weather ) के पहाड़ों में हुई बर्फ़बारी से यूपी के मौसम का मिज़ाज ( UP Ka Mausam Kaisa Rahega) बदल गया है.प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार रात से रुक रुक बारिश हो रही है.तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं.आगे मौसम कैसा रहेगा आइए जानते हैं. UP Weather News

Uttar Pradesh Mausam News : यूपी में एक अंतराल के बाद बारिश फिर लौट आई है. सोमवार रात से बदले मौसम ने मंगलवार रात तक पूरी तरह करवट ले ली. देर रात से प्रदेश के कई जिलों में रुक रुककर शुरू हुआ बारिश ( UP Rains ) का सिलसिला बुधवार को भी पूरा दिन जारी रहा.आसमान में गहरे काले बादल छाए हैं.ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिर गया हैं जिसके चलते वातावरण ठंडा हो गया है. Uttar Pradesh Weather News

क्यों हुआ है मौसम में बदलाव..

पहाड़ों में बर्फ़बारी होने से मैदानी इलाकों में मौसम का बदलाव देखा जा रहा है. उत्तराखंड में हुई बर्फ़बारी से यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम बदल गया है. बुधवार को प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. UP Mausam Ka Hal 

​​​​

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

मौसम विभाग का पूर्वानुमान..

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ और बलिया के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और जालौन में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है.इन जिलों के अलावा प्रदेश भर के लगभग 50 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. UP Ka Mausam 

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी. UP Weather News

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us