Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : किसानों के लिए खुशखबरी, अब ये भी खरीदेगी योगी सरकार, जारी हुए रेट

UP News : किसानों के लिए खुशखबरी, अब ये भी खरीदेगी योगी सरकार, जारी हुए रेट
UP News : सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए योगी सरकार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. एक बार फिर से सरकार जौ औऱ बाजरा खरीदने जा रही है. इसके रेट भी जारी कर दिए गए हैं.

UP News : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है, खासकर वह किसान जो जौ, बाजरा की खेती करते हैं लेकिन फसल की सरकारी खरीद न होने से उसे मंडियों में कम दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ता था. अब योगी सरकार ने एक बार फिर से जौ बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है. इस सम्बंध में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ( Surya Pratap Shahi ) ने लोकभवन में पत्रकार वार्ता के दौरान इन बातों का उल्लेख किया. 

उन्होंने बताया कि योगी सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश प्राकृतिक खेती बोर्ड का गठन करेगी.मक्के और बाजरे की सरकारी खरीद फिर से शुरू होगी.24 जिलों में मक्का, 18 जिलों में बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी.मक्के की एमएसपी 1962 और बाजरे की 2350 रुपये प्रति कुंतल तय की गई है.

बता दें कि 2022-23 के लिए सरकार ने अरहर, उड़द और मूंगफली, धान सहित कई फसलों पर पिछले साल की तुलना में 100 से लेकर के 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की है.धान की सामान्य किस्म का एमएसपी फसल वर्ष 2022-23 के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.धान की 'ए' ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

अन्ना पशुओं से परेशान हैं किसान..

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

योगी सरकार किसानों के लिए भले ही बड़े बड़े वादे करे लेकिन किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं. सरकारी गौशालाओं में अव्यवस्थाएं हावी हैं. बड़ी मात्रा में धन खर्च होने के बावजूद सड़कों में, गांवों में गौवंश घूम रहे हैं. किसानों को पूरी पूरी रात रतजगा करना पड़ रहा है. इतना सब के बावजूद भी किसान की जरा सी चूक पर अन्ना पशु पूरी फसल चट कर जाते हैं.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us