Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:अब यूपी बोर्ड का एक नया कारनामा आया सामने..शुरू हुई किरकिरी..!

UP:अब यूपी बोर्ड का एक नया कारनामा आया सामने..शुरू हुई किरकिरी..!
फ़ोटो साभार:अमर उजाला।

अनामिका केस के बाद सुर्खियों में बना हुआ यूपी का शिक्षा विभाग एक बार फ़िर चर्चा में आ गया है..इस बार मामला यूपी बोर्ड से जुड़ा हुआ है..पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:अनामिका शुक्ला केस के बाद से पूरे देश में चर्चा में आया यूपी का शिक्षा विभाग एक बार फ़िर से सवालों के घेरे में है।ताज़ा मामला माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े-CTET Exam 2020:क्या बदल जाएगी परीक्षा की तिथि..!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड में पंजीकृत दो अलग अलग परीक्षार्थियों ने एक ही रोल नम्बर से परीक्षा दी है।इनमें से एक छात्र है दूसरी छात्रा।इसका खुलासा बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा हुई। लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती भी परीक्षा देने पहुंची।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

ये भी पढ़े-ग्राउंड रिपोर्ट:25 जिलों में एक साथ सरकारी नौकरी कर करोड़ो रुपए हड़प करने का आरोप जिस शिक्षिका पर उसकी सच्चाई भी जान लीजिए..!

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

दोनों का रोल नंबर 0094522 है। एक रोल नंबर के दो परीक्षार्थी मिलने से हैरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

कुलदीप और आरती के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई की है, उनका पंजीकरण है। कुलदीप ने लिखित परीक्षा हरप्रसाद राजाराम इंटर कॉलेज, बाह में और आरती ने किशन सिंह इंटर कॉलेज, पथौली में दी थी। दोनों विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर पत्रकार उत्पीड़न मामला गर्माया..प्रियंका गाँधी समेत विपक्षी दलों ने सरकार व प्रशासन पर साधा निशाना.!

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह कहते हैं कि इस पूरे मामले की जानकारी बोर्ड को दी जाएगी।रोल नम्बर में गलती कैसे हुई इसकी जानकारी कराई जाएगी।

आपको बता दे कि एक साथ 25 जगहों पर नौकरी करने वाले मामले अनामिका केस की वजह से वैसे भी शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हुई है।विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।दो परीक्षार्थियों द्वारा एक ही रोल नम्बर से परीक्षा दिये जाने वाला मामला सामने आने के बाद फिर से किरकिरी शुरू हो गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us