
UP Anganwadi Bharti 2024 Last Date: जानिए आपके जिले में कितने पद, फॉर्म कब तक भरे जायेंगे
UP Anganwadi Bharti 2024
On
UP Anganwadi Bharti 2024 Last Date: उत्तर प्रदेश में 23 हज़ार से अधिक आंगनवाड़ियों के पद के भर्ती निकली गई है. कुछ जनपदों की डेट को बढ़ा दिया गया है, जानिए आपके जिले में ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम डेट क्या है.

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 (UP Anganwadi Dlistrict Wise Last Date)
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए सरकार ने 23753 पदों पर भर्ती निकाली है. इस पूरी प्रक्रिया में ऑनलाइन फॉर्म ही भरें जायेंगे. आपको बतादें कि 13 मार्च 2024 से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. बात करें अंतिम डेट की तो प्रत्येक जनपद की अलग-अलग है, वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलावा UP Anganwadi Form Last Date 2024 को चार और जिलों में बढ़ा दिया गया है.
UP Anganwadi Notifications 2024 के अनुसार यदि महिला की उम्र 18 साल और 35 से अधिक नहीं है और उसने 12 वीं तक या उसके समकक्ष पढ़ाई की है तो वो इसमें आवेदन कर सकती है. उसके लिए सीधे इस ऑफिसियल वेबसाइट upanganwadibharti.in की लिंक पर क्लिक करके फार्म भर सकते हैं.
UP Anganwadi Vacancy 2024: जानिए आपके जिले में कितने पद और कब है लास्ट डेट
जिले का नाम | वैकेंसी की संख्या | फॉर्म भरने की लास्ट डेट |
एटा | 148 | 11 अप्रैल |
लखनऊ | 531 | 11 अप्रैल |
कौशांबी | 190 | 11 अप्रैल |
कासगंज | 297 | 14 अप्रैल |
चित्रकूट | 221 | 12 अप्रैल |
हाथरस | 172 | 3 अप्रैल |
सम्भल | 205 | 3 अप्रैल |
अमरोहा | 132 | 5 अप्रैल |
प्रतापगढ़ | 385 | 10 अप्रैल |
मेरठ | 286 | 4 अप्रैल |
हापुड़ | 138 | 3 अप्रैल |
औरैया | 167 | 4 अप्रैल |
श्रावस्ती | 266 | 4 अप्रैल |
मऊ | 554 | 4 अप्रैल |
रायबरेली | 350 | 3 अप्रैल |
बदायूं | 459 | 4 अप्रैल |
सोनभद्र | 557 | 5 अप्रैल |
मिर्जापुर | 275 | 10 अप्रैल |
गाजियाबाद | 184 | 5 अप्रैल |
खीरी | 415 | 4 अप्रैल |
फतेहपुर | 353 | 4 अप्रैल |
भदोही | 135 | 5 अप्रैल |
बरेली | 311 | 10 अप्रैल |
अलीगढ़ | 453 | 14 अप्रैल |
अयोध्या | 156 | 5 अप्रैल |
महाराजगंज | 231 | 5 अप्रैल |
इटावा | 144 | 10 अप्रैल |
शाहजहांपुर | 342 | 6 अप्रैल |
चंदौली | 186 | 5 अप्रैल |
संत कबीरनगर | 205 | 5 अप्रैल |
ललितपुर | 142 | 5 अप्रैल |
बिजनौर | 479 | 15 अप्रैल |
मथुरा | 315 | 5 अप्रैल |
फर्रुखाबाद | 162 | 5 अप्रैल |
गौतमबुद्धनगर | 112 | 5 अप्रैल |
रामपुर | 345 | 3 अप्रैल |
उन्नाव | 521 | 4 अप्रैल |
कानपुर नगर | 344 | 6 अप्रैल |
UP Anganwadi Bharti 2024: यूपी आंगनवाड़ी की पात्रता और फार्म कैसे भरें
- आंगनवाड़ी भर्ती के लिए केवल महिलाएं ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं
- आवेदन कर्ता को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है, अर्थात 12 वीं पास वाले की फार्म भर सकते हैं. या उसके समकक्ष
- आवेदिका की आयु निर्धारित कट ऑफ तिथि 1 जनवरी 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदिका उसी वार्ड या ग्राम पंचायत की रहने वाली होनी चाहिए. पात्र आवेदन ना मिलने की स्थिति में न्याय पंचायत स्तर पर चयन किया जाएगा.
- प्रारंभिक चयन एक मेरिट सूची पर आधारित होता है, जो उम्मीदवारों द्वारा 12वीं कक्षा की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है.
- इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ आवेदिकाओं को नियुक्ति में छूट भी मिलेगी जिनमें तलाकशुदा और विधवा बेटियां शामिल हैं.
- सफल दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है कि वे पद के लिए आवश्यक स्वास्थ्य मानदंडों को पूरा करते हैं.
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क में सभी उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है, भले ही उनकी श्रेणियां (सामान्य/एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस) कुछ भी हों सभी निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए वेबसाइट upanganwadibharti.in सीधे जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.
- किसी भी प्रासंगिक कागजात (पहचान प्रमाण, स्कूली शिक्षा के प्रमाण पत्र, आदि) को अपलोड करने सहित आवेदन को पूरी तरह से भरें.
- जांचें कि सब कुछ सही है, सब कुछ जांचें और फिर अपना आवेदन जमा करें.
- अपने आवेदन पत्र को सहेजना याद रखें क्योंकि आपको भविष्य में इसका उपयोग करने की आवश्यकता होगी.
- आंगनवाड़ी पदों की अर्हता आवेदन करने की प्रकिया सहित विस्तृत प्रपत्र एवं सूचना विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर उपलब्ध है. साथ ही अधिक जानकारी हेतु विकास खण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास विभाग) से निर्धारित समयानुसार जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
Related Posts
Latest News
10 Feb 2025 22:43:02
UPPCL News Today: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. 23 फरवरी...