Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao News : जानिए उन्नाव के एक परिवार ने क्यों विधानसभा पर आत्मदाह का किया प्रयास

Unnao News : जानिए उन्नाव के एक परिवार ने क्यों विधानसभा पर आत्मदाह का किया प्रयास
फोटो साभार : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष का परिवार पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर लखनऊ विधानसभा आत्मदाह करने पहुँच गया, विधानसभा पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उन्हें आत्मदाह करने से रोका और उन्हें हिरासत में लिया.


हाईलाइट्स

  • उन्नाव में दो पक्षो के विवाद में एक पक्ष पहुंचा विधानसभा आत्मदाह का किया प्रयास
  • सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ा लिया हिरासत में
  • उन्नाव पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद का था मामला

Unnao's family attempted self-immolation : यूपी के उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में रहने वाले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष का परिवार लखनऊ स्थित विधानसभा पहुंच गया ,जहां परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया.यह तो गनीमत रही कि सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से पहले ही हिरासत में ले लिया और पुछताछ शुरू की.

 

पुलिस पर परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वयंवर खेड़ा गांव में रहने वाले बलजीत और चंद्रकली जिनमें आये दिन जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ करता था, कुछ दिन पहले 7 जून को दोनों पक्षों में विवाद काफी बढ़ गया, जिसमें दोनों ओर से लोगों को चोटें आई थीं, आरोप है पुलिस ने हीलाहवाली की,और इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है, वहीं 9 जून को बलजीत अपने परिवार के साथ उन्नाव पुलिस पर जनप्रतिनिधि के दबाव में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित विधानसभा पहुंच गया जहां आत्मदाह का प्रयास किया,

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियो ने उन्हें पकड़ लिया,और उन्होंने बलजीत से ऐसा करने की वजह पूछी, पूछने पर बलजीत ने उन्नाव पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने उन्नाव पुलिस से सम्पर्क किया, विधानसभा में आत्मदाह करने का प्रयास की सूचना पर उन्नाव पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, आनन फानन में पुलिस ने दूसरे पक्ष यानी चंद्रकली की ओर से 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

क्या कहा पुलिस ने

Read More: Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

उन्नाव पुलिस ने बताया दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था,तहरीर पर दोनों ओर से शिकायत दर्ज की गई है,एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जांच की जा रही है.पुलिस ने किशोरी की हत्या की खबर को गलत बताया है.

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us