Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Crime In Hindi: बेटी की मौत से गुस्साए मायके पक्ष ने उठाया खौफ़नाक कदम ! बेटी के ससुराल में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

गुस्साए मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग, image credit original source

Allahabad News In Hindi

यूपी (Up) के प्रयागराज (Prayagraj) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई. क्योंकि एक घर से तीन अर्थियां निकली, पहले ससुराल में बहू (Daughter In Law) की लाश फांसी के फंदे से झूलते मिली, मौत की खबर सुनकर गुस्साए मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी इस घटना में मृतका के सास- ससुर जिंदा जल गए वहीं मृतका के पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

बेटी की मौत के बाद मायके पक्ष ने उठाया खौफनाक कदम

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मामला प्रयागराज (Prayagraj) के मुट्ठीगंज (Mutthiganj) इलाके का है. जहां 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी (Anshika Kesarwani) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. ससुराल वालों ने इस घटना की सूचना बहू के परिजनों को दी. जैसे ही बेटी की मौत की खबर उसके परिजनों को लगी तो वह सभी आग बबूला हो उठे और कई लोग अंशिका के ससुराल पहुंच गए.

जहां पर उन्होंने उसके ससुराल में आग लगा दी इस हादसे में मृतका के सास ससुर जिंदा जल गए तो वहीं दूसरी तरफ मृतका के पति समेत तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर में फंसे लोगों को रेस्क्यू करते हुए बाहर निकाल लिया लेकिन मृतका के सास-ससुर की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी वह दोनों इस घटना में जिंदा जल गए.

tragic_accident_in_prayagraj
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, image credit original source

गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने ससुराल में लगाई आग 

जानकारी के मुताबिक बेटी की मौत की खबर के बाद मायके के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है. जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक शुरू हो गई.

मामले को बढ़ता देख आस पड़ोस के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक गुस्साए लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने घर के अंदर आग लगा दी कुछ ही देर बाद पूरा घर धू धूकर जलने लगा और अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. घटना में घर के अंदर मृतका अंशिका के पति अंशु, सास- ससुर, राजेंद्र, शिवानी, जेठानी लवली फंस गए.

Read More: UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले

घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू आते हुए पांच लोगों को बाहर निकाल लिया जिसमें मृतका के ससुर 65 वर्षीय राजेंद्र केसरवानी और 62 वर्षीय सास शोभा देविका शव मिला.

मायके पक्ष का आरोप

मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 13 फरवरी 2023 को हुई थी शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, इसलिए उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप दिया गया है हालांकि इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है तो वही मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिरकार घर में आग किसने लगाई.

19 Mar 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है. हालिया...
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us