Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:होमगार्ड जवानों को 'सुप्रीम तोहफ़ा'..कांस्टेबल के बराबर भत्ता देने का हुआ आदेश..अब गेंद राज्य सरकार के पाले में!

यूपी के होमगार्ड जवानों के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से बड़ी खुशखबरी मिली है..कोर्ट ने होमगार्ड जवानों के लिए कांस्टेबल के बराबर भत्ता देने का आदेश दिया है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:यूपी में तैनात क़रीब 70 हज़ार होम गार्डो के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खुशखबरी सामने आई है।लंबे से समय से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे होमगार्ड जवानों के हक में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के कांस्टेबल के समान वेतनमान देने का आदेश जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए यह फैसला दिया है।

आपको बता दे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही अपने निर्णय में होमगार्डो के लिए एक कांस्टेबल के बराबर वेतन देने का आदेश दिया था।जिसके बाद राज्य सरकार ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।लेक़िन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में पूर्व में हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए होमगार्ड जवानों को यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल के समान वेतन देने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

गौरतलब है कि वर्तमान में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी के अनुसार प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपए भत्ता मिलता है।लेक़िन मंगलवार को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होमगार्ड जवानों के वेतन भत्ते में क़रीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने के आसार है।

Read More: Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

फ़ोन पर एक दूसरे को देते रहे खुशखबरी...

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे होमगार्ड जवान अपने हक में फैसला आते ही खुशी से झूम उठे।होमगार्ड जवान फ़ोन पर एक दूसरे व अपने सगे सम्बन्धियों को निर्णय की खुशखबरी देते रहे।
फतेहपुर के होमगार्ड जवान सुधीर तिवारी ने निर्णय के बाबत बताया कि यह होमगार्ड जवानों की कई वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह हमारे साथियों के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज हमारी जीत हुई है।

गेंद अब सरकार के पाले में..

हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँची राज्य सरकार को वहां भी झटका लगा है।और सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए होमगार्डों को कांस्टेबल के समान भत्ता देने का आदेश दिया है।अब देखना यह है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में कितना वक्त लगाती है।

01 Feb 2018 By Shubham Mishra

यूपी:होमगार्ड जवानों को 'सुप्रीम तोहफ़ा'..कांस्टेबल के बराबर भत्ता देने का हुआ आदेश..अब गेंद राज्य सरकार के पाले में!

लखनऊ:यूपी में तैनात क़रीब 70 हज़ार होम गार्डो के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खुशखबरी सामने आई है।लंबे से समय से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे होमगार्ड जवानों के हक में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के कांस्टेबल के समान वेतनमान देने का आदेश जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए यह फैसला दिया है।

आपको बता दे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही अपने निर्णय में होमगार्डो के लिए एक कांस्टेबल के बराबर वेतन देने का आदेश दिया था।जिसके बाद राज्य सरकार ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।लेक़िन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में पूर्व में हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए होमगार्ड जवानों को यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल के समान वेतन देने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

गौरतलब है कि वर्तमान में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी के अनुसार प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपए भत्ता मिलता है।लेक़िन मंगलवार को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होमगार्ड जवानों के वेतन भत्ते में क़रीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने के आसार है।

फ़ोन पर एक दूसरे को देते रहे खुशखबरी...

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे होमगार्ड जवान अपने हक में फैसला आते ही खुशी से झूम उठे।होमगार्ड जवान फ़ोन पर एक दूसरे व अपने सगे सम्बन्धियों को निर्णय की खुशखबरी देते रहे।
फतेहपुर के होमगार्ड जवान सुधीर तिवारी ने निर्णय के बाबत बताया कि यह होमगार्ड जवानों की कई वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह हमारे साथियों के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज हमारी जीत हुई है।

गेंद अब सरकार के पाले में..

हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँची राज्य सरकार को वहां भी झटका लगा है।और सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को सही मानते हुए होमगार्डों को कांस्टेबल के समान भत्ता देने का आदेश दिया है।अब देखना यह है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में कितना वक्त लगाती है।

Tags:

Latest News

Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
फतेहपुर जिले के यमुना कटरी क्षेत्र को जोड़ने वाला इटरौरा-भसरौल मार्ग अब नए स्वरूप में नजर आएगा. सात किलोमीटर लंबे...
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज
Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता
आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us