Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:अगले 24 घण्टों में होगी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश..चेतावनी जारी!

यूपी:अगले 24 घण्टों में होगी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश..चेतावनी जारी!
फ़ोटो साभार गूगल

प्रदेश में अब तक औसत से बहुत कम हुई बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।लेक़िन अब मौसम विभाग की तरफ़ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है 24 से 27 जुलाई के बीच भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अब तक औसत से कम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।ख़ासकर बारिश न होने की वजह से धान की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं।साथ ही पूरे प्रदेश में उमसभरी गर्मी और तेज धूप का प्रकोप जारी है।लेक़िन 24 जुलाई को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हुई बारिश ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है।इसके अलावा किसानों के लिए एक राहत भरी ख़बर यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज व चमक के साथ बारी बारिस का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सावन स्पेशल-एक ऐसा शिवमंदिर जिसकी खोज क़रीब हज़ार साल पहले गाय चराते हुए एक चरवाहे ने की थी!

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक प्रदेश के तमाम इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर से उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक फैली हुई है। साथ ही मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
बताया गया कि अगले 24 घंटों में आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, फैजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर,फतेहपुर, लखनऊ, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज हवा, आकाशीय बिजली गिरने और गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
फतेहपुर के खजुहा स्थित ऐतिहासिक बावनी इमली की लोहे से बनी प्रतिकृति को व्यापारी नेता और ज्वेलरी क्राफ्टमैन बृजेश सोनी...
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Follow Us