Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Saharanpur News In Hindi: अजब-गजब मामला ! खुद के जीते जी अपनी सौतन ढूंढने निकली महिला की अनोखी दास्तां सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Saharanpur News In Hindi: अजब-गजब मामला ! खुद के जीते जी अपनी सौतन ढूंढने निकली महिला की अनोखी दास्तां सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
अजब गजब समाचार सहारनपुर, image credit original source

Saharanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला अपने पति की दूसरी शादी (Second marriage) करवाने की मांग को लेकर अड़ी हुई है, महिला के मुताबिक यदि उसके पति की शादी इलाके में रहने वाली सुंदर महिला से नहीं हुई तो उसका पति मर जाएगा इस अनोखी मांग (Unique Demand) को मनवाने के लिए वह महिला पुलिस थाने जा पहुंची. जहां पर उसकी यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. पुलिसकर्मियों ने उसे लाख समझाने की कोशिश भी करी लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं है.

सहारनपुर से अजीबोगरीब मामला बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक पत्नी अपने पति की दूसरी शादी करवाने को लेकर अड़ी हुई है. महिला के मुताबिक उसके पति ने इलाके में रहने वाली सबसे सुंदर लड़की के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी यदि ऐसा ना हुआ तो उसका पति आत्महत्या कर लेगा इसी मांग को लेकर वह पुलिस थाने भी जा पहुंची. उसकी इस अनोखी मांग को लेकर पुलिस वाले भी हैरान और परेशान है.

woman_sets_out_find_another_wife_for_her_husband
अजब-गजब न्यूज़, Image credit original Source

अपनी सौतन ढूंढने निकली महिला

यह बेहद ही अनोखी घटना सहारनपुर जिले के सदर बाजार इलाके की है. जो इस समय सुर्खियों में छाई हुई है, जहां एक महिला अपने पति के साथ रहती है अभी कुछ समय पहले ही इस महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था. लेकिन घर में कोई न होने की वजह से इलाके में रहने वाली एक सुंदर महिला उसके घर आकर उसकी देखभाल किया करती थी. इसी बीच उस महिला पर उसके पति का दिल आ गया और वह मन ही मन उसे चाहने भी लगा, लेकिन अपनी बात को वह किसी के सामने बोल भी नहीं सकता था. पति को हैरान, परेशान देख पत्नी ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह उस महिला को मन ही मन चाहने भी लगा है और वह उसके साथ शादी करना चाहता है. पति की इस इच्छा को पूरा करने के लिए पत्नी पहले तो उस सुन्दर लड़की के घर अपने पति के शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची. जब वहां से उसे भगा दिया गया फिर वह पुलिस के चक्कर लगा रही है.

लोगों के समझाने पर भी नहीं मान रही महिला

थाने पहुंच कर महिला ने बताया कि इलाके में रहने वाली सुंदर महिला से उसका पति प्यार करने लगा है और वह उसके साथ शादी करना चाहता है यदि उन दोनों की शादी न हुई तो उसका पति आत्महत्या कर लेगा. जिसे लेकर वह बहुत चिंतित है इसलिए वह पुलिस के माध्यम से अपने पति की शादी करवाना चाहती है महिला की इस अनोखी इच्छा को जान कर पुलिस भी हैरान है जिसे लगातार समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है उसका कहना है कि वह अपने पति से बहुत ही प्यार करती है और वह उसे खोना नहीं चाहती है जिसके चलते वह अपने पति की शादी करवाने के लिये परेशान है.

इलाके में बनी चर्चा का विषय

वहीं महिला की इस अनोखी जिद को देखकर पुलिस भी हैरान है क्योंकि ऐसा पहला वाक्यां आया है जहां पर एक पत्नी अपने पति की जीते जी दूसरी शादी करवाने के लिए परेशान है हालांकि अभी यह मामला कानूनी शिकायतों में फंसा हुआ है क्योंकि बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं हो सकती है. दूसरी तरफ यह अनोखी घटना इंटरनेट दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोर रही है हालांकि पुलिस के लिए बड़ा सर दर्द भी साबित हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us