Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:पढ़ाई छोड़ दुल्हन सजाएँगी सरकारी महिला टीचर..इस ज़िले से जारी हुआ आदेश..!

UP:पढ़ाई छोड़ दुल्हन सजाएँगी सरकारी महिला टीचर..इस ज़िले से जारी हुआ आदेश..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी में अब बच्चों के पढ़ाने का काम छोड़ महिला टीचरों को दुल्हन सजाने का काम दिया गया है..क्या है वायरल आदेश पढें पूरी ख़बर..युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:यूपी में सरकारी महिला टीचरों से ब्यूटीपार्लर का काम लिया जाएगा!चौंकिए मत,ऐसा एक आदेश वायरल हो रहा है जिसमें महिला टीचरों की ड्यूटी मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में दुल्हन सजाने हेतु लगाई गई है।

ये भी पढ़े-मनोरंजन:प्रियंका चोपड़ा ने पार कर दी बोल्डनेस की सारी हदें..फैंस ग़ुस्से में..!

दरअसल यूपी के सिद्धार्थनगर ज़िले में 28 जनवरी को सामूहिक विवाह योजना प्रस्तावित है, यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी परिसर में होना तय है।सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों को अमलीजामा पहना रहे खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ ध्रुव प्रसाद जायसवाल कार्यक्रम को लेकर इतना उत्साहित हो गए कि उन्होंने सोमवार को अपने क्षेत्र की 20 शिक्षिकाओं की ड्यूटी दुल्हनें सजाने के काम में लगा दीं।इनमें तीन प्रिंसिपल और दो शिक्षा मित्र भी शामिल थीं।इसके लिए उन्होंने बाकायदा कार्यालय आदेश जारी किया कि किन अध्यापिकाओं को दुल्हन सजाने की जिम्मेदारी दी जा रही है।महिला टीचरों को हिदायत दी गई कि वो 28 जनवरी को सुबह नौ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं।सूचना के लिए आदेश बीएसए को भी भेज दिया गया।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

ये भी पढ़े-UP:अपरहण कर जंगल में दो सगी बहनों से बदमाशों ने किया गैंगरेप..पुलिस की वर्दी पहने थे.!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

इस आदेश के बाद शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई।यह आदेश जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके चलते शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।सोमवार रात ही जैसे ही इसकी भनक बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को लगी तो उन्होंने तुरंत पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की औऱ खण्ड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल को सस्पेंड करने का आदेश दिया।जिसके बाद बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी ने ध्रुव प्रसाद को सस्पेंड कर दिया।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us