Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mulayam Singh Supporter Death : मुलायम सिंह की मौत बर्दाश्त न कर सका कानपुर का समर्थक, नदी में कूद दे दी जान

Mulayam Singh Supporter Death : मुलायम सिंह की मौत बर्दाश्त न कर सका कानपुर का समर्थक, नदी में कूद दे दी जान
Mulayam Singh Supporter Death

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को लाखों समर्थकों की उपस्थिति में सैफई में अंतिम संस्कार हो गया. उनके प्रशसंक मौत से काफ़ी दुःखी हैं, लेकिन किस क़दर दुःखी हैं इसका अंदाजा कानपुर की इस घटना से लगाया जा सकता है, जहां एक सपोर्टर ने नदी में कूद कर जान दे दी. Kanpur Mulayam Singh Yadav Supporter Suicide News

Kanpur News : मुलायम सिंह यादव की मौत की ख़बर से पूरे देश में शोक की लहर है, सभी दलों के राजनेताओं से लेकर आम आदमी तक मुलायम की मौत को भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति बता रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, प्रशसंक, सपोर्टर्स भी बेहद ग़मगीन नज़र आ रहे हैं. सोमवार सुबह मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह की मृत्यु हुई थी, मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार हुआ. लाखों लोग 'नेताजी' की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे. Mulayam Supporter Rajesh Yadav Death News

लेकिन कानपुर से अब एक ऐसी ख़बर आई जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल कथित तौर पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मुलायम सिंह की मौत से दुखी होकर पांडु नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है. 

जानकारी के अनुसार बर्रा के मर्दनपुर निवासी राजेश कुमार यादव (50) इस्पात नगर में मजदूरी करता था. काम से वापस घर आते वक्त सोमवार को उन्हें मुलायम सिंह यादव के निधन की बात पता चली.

इसपर वह बौखला गया और गांव के पास पहुंचते ही शोर मचाते हुए कहने लगा कि जब नेताजी नहीं रहे तो अब मैं जीकर क्या करूंगा.इसके बाद एकता पार्क के पास पांडु नदी में छलांग लगा दी. राजेश यादव की मौत के बाद पत्नी रामरती और चार नाबालिग बेटियां ममता, ललिता, सरिता और आरूषी का हाल बेहाल है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us