Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prayagraj Crime In Hindi: प्रयागराज के बंद कमरे में महिला पुरूष कांस्टेबल के शव ! पुलिस महकमे में हड़कंप, आखिर क्या हुआ

Prayagraj Crime In Hindi: प्रयागराज के बंद कमरे में महिला पुरूष कांस्टेबल के शव ! पुलिस महकमे में हड़कंप, आखिर क्या हुआ
प्रयागराज में पुरुष और महिला कांस्टेबल के मिले शव, image credit original source

Prayagraj Crime In Hindi

यूपी (Up) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है जहां एक कमरे में दो सिपाहियों (Police Constables) की लाश मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की ओर से दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि महिला कांस्टेबल कानपुर (Kanpur) की रहने वाली थी.

महिला कांस्टेबल व पुरुष कांस्टेबल का शव मिलने से मचा हड़कंप

यह सनसनीखेज घटना प्रयागराज (Prayagraj) जिले के शाहगंज थाने के मिनहाजपुर इलाके की है जहां पर देर रात पुरुष कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल (Male-Female Constable) का एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस के आलाधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य भी जुटाये है.

बताया जा रहा कि एक कमरे में एक महिला कांस्टेबल की लाश पलंग पर पड़ी मिली तो वहीं पुरुष कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला फिलहाल अब इस घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम गहनता से जांच कर रही है. अबतक यह साफ नहीं हुआ है कि यह आत्महत्या है या हत्या..

prayagraj_dead_bodies_male_female_constable
पुलिस तैनात, image credit original source

किराए के मकान में रहती थी महिला सिपाही

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए दरअसल पुरुष कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था जबकि महिला कांस्टेबल का शव बेड पर पड़ा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक 2019 बैच का पुरुष कांस्टेबल राजेश वैष्णव मथुरा का रहने वाला है जबकि 2020 बैच की महिला कांस्टेबल कानपुर की रहने वाली है. कांस्टेबल प्रिया तिवारी किराए के मकान में रहती थी. सिपाही राजेश वैष्णव एसीपी कोतवाली के ऑफिस में तैनात था वहीं प्रिया तिवारी प्रयागराज के पर्यटन थाने में तैनात थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार को राजेश कार्यालय नहीं आया था, तलाश शुरू हुई, जहां राजेश के जानने वाली महिला कांस्टेबल के मकान कुछ लोगों को भेजा गया. दरवाजा अंदर से बंद था, शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया जहां अंदर का नजारा देख सभी सहम उठे. राजेश और प्रिया के शव पड़े हुए थे. फौरन सूचना आलाधिकारियों को दी गई.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतज़ार

उधर इस घटना की सूचना दोनों ही मृतकों के परिजनों को दे दी गई है दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल अभी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पुरुष सिपाही ने फांसी के फंदे से लटककर सुइसाइड की है, लेकिन महिला सिपाही का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है ऐसे में महिला सिपाही की मौत कैसे हुई यह मामला संदिग्ध है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us