Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: राधा रानी टिप्पणी पर फंसे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ! Premanand Maharaj ने दिया करारा जवाब

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: राधा रानी टिप्पणी पर फंसे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ! Premanand Maharaj ने दिया करारा जवाब
Pradeep Mishra Premanand Maharaj Radha Rani Vivad: Image Credit Original Source

Pradeep Mishra Vs Premanand Maharaj

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर टिप्पणी करते हुए संतों के बीच भूचाल मचा दिया है. प्रेमामंद महराज (Premanand Maharaj) ने उन पर पटलवार करते हुए उन्हें अज्ञानी कहा है. सोशल मीडिया में दो कथावाचकों के युद्ध ने पारा गर्म कर दिया.

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: राधारानी के विषय में टिप्पणी करना कथावाचक प्रदीप मिश्रा को भारी पड़ गया है. Pradeep Mishra का वीडियो देख रसिक संत प्रेमानंद महराज (Premanand Maharaj) उन पर भड़क उठे और बिना नाम लिए उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दो चार किताबें पढ़ने से कोई विद्वान नहीं हो जाता है.

प्रिया जी को जानने के लिए बरसाने की मिट्टी में लोटना पड़ता है. लाड़ली जू (राधा रानी) के लिए आंसू बहाने पड़ते हैं तब उनका ज्ञान होता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो 14 साल पुराना है.

Premanand Maharaj के बयान के बाद Pradeep Mishra का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि यदि महराज जी उन्हें केवल फोन कर देते तो मैं उनके चरणों में पहुंच जाता और प्रमाण देता. उनके लिए तो मैं अपने प्राण भी दे सकता हूं वो रसिक संत हैं

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: क्या है राधा रानी विवाद क्यों हो रहा है वायरल? 

अंतर्राष्ट्रीय शिवपुराण (Shivpuran) कथा वाचक प्रदीप मिश्रा एक कथा के दौरान राधा रानी (Radha Rani) पर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है...

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि राधा रानी बरसाना (Barsana) की रहने वाली नहीं थीं उनका मायका रावल गांव (Raval Village) में था. बरसाना में तो उनके पिता की कचहरी थी जहां वो साल भर में एक बार जाया करती थीं. Radha Rani की शादी छाता गांव में हुई थी उनके पति का नाम अनय घोष था उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की 16108 रानियों में या राधा रानी के पति के रूप में श्री कृष्ण का कहीं वर्णन नहीं है. 

वीडियो वायरल होने के बाद बृजवासी प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) पर आक्रोशित हो गए. कुछ जानकारों का कहना है कि उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है. वहीं जब इस वीडियो को प्रेमानंद महराज (Premanand Maharaj) को दिखाया गया तो वो अपने आप को रोंक नहीं सके और वीडियो जारी करते हुए तल्ख लहजे में दिखाई पड़े.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: प्रदीप मिश्रा के वीडियो को देखकर क्या कहा प्रेमानंद महराज ने 

राधा रानी पर विवादित टिप्पणी करने के वाला वीडियो जब प्रेमानंद महराज (Premanand Maharaj) के पास पहुंचा तो वो भड़क उठे और कहने लगे कि... 

Read More: Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

तुम कितने ग्रंथ पढ़े हो तुम किस राधा रानी की बात करते हो अभी तुम राधा रानी को जानते कहां हो, अगर जान जाते तो आंसुओं से वार्ता होगी. तुम्हें कैसे बताऊं की राधा जी क्या हैं तुम केवल चापलूसी संसार को रिझा सकते हो. उन्होंने कहा कि श्रीजी भोली हैं लेकिन उनके सेवक काल हैं अगर सामने होते तो अभी पता चल जाता.

प्रेमानंद महराज के उग्र रूप को देखकर सोशल मीडिया का पारा गर्म हो गया और एक दूसरे के फॉलोअर टिप्पणी करते दिखाई दिए. 

Pradeep Mishra Radha Rani Controversy: क्या कहा प्रदीप मिश्रा ने? 

सोशल मीडिया पर लगातार विवाद बढ़ने के बाद कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने एक निजी चैनल पर अपनी बात कहते हुए कहते हैं कि उनका ये वीडियो 14 वर्ष पुराना है जो की कमालपुर में कथा के दौरान कहा गया था जिसको आधा अधूरा काट कर वायरल किया जा रहा है. इसको पूरा सुना जाए इसमें राधा और श्री कृष्ण के विवाह का वर्णन भी किया गया है.

Pradeep Mishra कहते हैं कि हमने जो तथ्य रखे हैं वो गीता प्रेस गोरखपुर की किताबों में हैं. कथावाचक कहते हैं कि कुछ लोग हमारे शिवपुराण और उपलब्धि से ईर्ष्या करने लगे हैं जिसकी वजह से ये सब किया जा रहा है.

प्रेमानंद महराज की बात करते हुए कहते हैं कि हमारा उनसे कोई विवाद नहीं है अगर वो कहें तो मैं प्राण देने के लिए भी तैयार हूं वो एक महान रसिक संत हैं मैं उनका आदर करता हूं. उन्होंने कहा कि बृज के कण-कण में राधा जी वास करती हैं बृजवासियों को भड़काया जा रहा है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us