Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hindon Noida Flood : बारिश के चलते हिंडन नदी उफान पर,नोएडा के इको टेक क्षेत्र में 500 से ज्यादा वाहनों का ऐसा हाल,देखें वीडियो

Hindon Noida Flood : बारिश के चलते हिंडन नदी उफान पर,नोएडा के इको टेक क्षेत्र में 500 से ज्यादा वाहनों का ऐसा हाल,देखें वीडियो
नोएडा में बारिश से तबाही,इको टेक क्षेत्र में खड़ी 500 कारें डूबी

यूपी के नोएडा में तेज बारिश के चलते हिंडन नदी का पानी घरों में घुसने लगा है.हर तरफ जलभराव से लोग परेशान है.यही नहीं इको टेक क्षेत्र में खड़ी 500 से ज्यादा गाड़ियां भी जलभराव की चपेट में आ गईं. जिसका वीडियो भी सामने आया है.


हाईलाइट्स

  • नोएडा में बारिश से तबाही, भारी जलभराव से डूबी 500 से ज्यादा वाहन
  • दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से हाहाकार,घरों में भी घुसा पानी
  • इको टेक क्षेत्र में 500 से ज्यादा गाड़ियां पूरी तरह डूबी, वीडियो हुआ वायरल

Due to heavy rains in Noida : आफत की बाढ़ से कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है.अब उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते नोएडा में हिंडन नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है.और सड़के,घर और यही नही चार पहिया वाहन भी जलमग्न हो चुके हैं.फिलहाल जिस रफ्तार से हिंडन का पानी बढ़ा है यदि बारिश नहीं थमी तो समस्या विकट हो सकती है.

इको टेक क्षेत्र में 500 से ज्यादा वाहन पानी में तैरते आये नजर

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को तेज बारिश से हिंडन नदी उफना उठी है.आलम यह है कि हिंडन नदी का बढ़ता हुआ जल बाढ़ का रूप ले रहा है.घरों में जलभराव,सड़कों व गलियों में जलभराव के बाद इको टेक क्षेत्र का हाल तो बेहद खराब है.यहां खड़े 500 से ज्यादा वाहन पूरी तरह से डूब चुके हैं.जिसका वीडियो वायरल हुआ है. इस दौरान गाड़ियां पानी में नाव की तरह तैरती नजर आ रही हैं.दूर तक देखो सिर्फ पानी ही पानी मौजूद है.

घरों व फ्लैट्स में भी जलभराव

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

ओवरफ्लो के चलते सीवर भी बैक मारने लगे हैं.घरों और फ्लैट्स में गंदा सीवर का पानी घुसने लगा है.फिलहाल जिस तरह से हिंडन नदी का पानी बढ़ा है उससे हालात बिगड़ने लगे हैं.कुछ यूजर्स ने वीडियो भी शेयर किए थे.बारिश ने हर तरफ त्राहिमाम मचा रखा है.लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

कई राज्य बारिश और बाढ़ की चपेट में

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

बारिश की वजह से इन दिनों बाढ़ की चपेट में कई राज्य हैं.हिमाचल,उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में भी नदियां उफान पर हैं.हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.दिल्ली एनसीआर में भी हाल कुछ ऐसा ही है,यमुना जलस्तर का मंजर देंखने के बाद नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है.हर तरफ जलभराव की स्थिति उतपन्न हो रही है.फिलहाल मानसून जारी है और आगे भी बारिश की संभावना है.

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us