Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Niti Aayog Health Index Report:नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में सबसे नीचे यूपी विपक्ष ने किया वार

Niti Aayog Health Index Report:नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में सबसे नीचे यूपी विपक्ष ने किया वार
Niti Aayog Health Index Report:नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में सबसे नीचे यूपी

नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट में यूपी सबसे निचले पायदान में आया है.यह रिपोर्ट आने के बाद विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं.पढ़ें यह रिपोर्ट.Niti Aayog Health Index Report UP

Niti Aayog Health Index Report:नीति आयोग की हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट आने के बाद राजनीति तेज हो गई है.हेल्थ इंडेक्स में यूपी सबसे नीचे पायदान पर है, जबकि पहले स्थान पर केरल है.इस रिपोर्ट के सामने आने बाद विपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोला है. Niti Aayog Health Index UP Report

समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि-"नीति आयोग के ‘हेल्थ इंडेक्स’ में स्वास्थ्य और चिकित्सा के मामले में यूपी सबसे नीचे! ये है उप्र की भाजपा सरकार की सच्ची रिपोर्ट। दुनियाभर में झूठे विज्ञापन छपवाकर सच्चाई बदली नहीं जा सकती। यूपी की सेहत ख़राब करनेवालों को जनता बाइस में जवाब देगी। 

यूपी कहे आज का

नहीं चाहिए भाजपा" Health Index UP News

दरअसल, नीति आयोग ने सोमवार को हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट जारी की. कई स्वास्थ्य पैमानों पर इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है. इसमें केरल को सबसे ज्यादा 82.20 स्कोर मिला है और वो पहले नंबर पर है. Niti Aayog Health Report

वहीं, इस इंडेक्स में सबसे कम 30.57 स्कोर उत्तर प्रदेश का रहा. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार की किरकिरी शुरू हो गई. हालांकि, देर शाम नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सामने आए और उन्होंने यूपी की तारीफ की.Health Index UP News

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमिताभ कांत ने कहा, 'बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की अलग-अलग रैंकिंग होती है. जो बड़े राज्य हैं, उनमें सबसे ज्यादा इम्प्रूवमेंट और अच्छा काम उत्तर प्रदेश में हुआ है. क्योंकि उत्तर प्रदेश काफी नीचे था और उसने काफी जंप लगाई है. और डेल्टा जिसको हम इम्प्रूव्ड रैंकिंग कहते हैं, उसमें यूपी नंबर 1 पर है. असम नंबर 2 पर और तेलंगाना नंबर 3 पर है.'

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us