Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up NHM CHO Bharti (2024): यूपी में एनएचएम सीएचओ के रिक्त पदों पर निकली बम्पर भर्तियां ! जान लें आवेदन पूरी जानकारी डेट

Up NHM CHO Bharti (2024): यूपी में एनएचएम सीएचओ के रिक्त पदों पर निकली बम्पर भर्तियां ! जान लें आवेदन पूरी जानकारी डेट
एनएचएम यूपी 2024 में बम्पर वैकेंसी, फोटो साभार सोशल मीडिया

UP NHM CHO Recruitment 2024

एनएचएम यूपी भर्ती 2024 (Nhm Up Vacancy 2024) के तहत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (Cho) के 5582 रिक्त पदों पर बम्पर भर्तियां (Bumper Vacancies) निकाली हैं. इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन के जरिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते है.

एनएचएम यूपी भर्ती 2024 के लिए कैसे करें आवेदन

एनएचएम यूपी भर्ती 2024 (Nhm Up Vacancy 2024) आवेदन के लिए सीएचओ (Cho) के कई रिक्त पदों पर भर्तियां (Vacancy) निकाली गयी हैं. जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन शुरू (Online Applications Started) कर दिए गए हैं. यह भर्तियां सरकार की आयुष्मान योजना का ही एक पार्ट हैं. इस भर्ती के लिए कैसे आवेदन करना है, अंतिम तिथि क्या है, क्या आयु सीमा होनी चाहिए, क्या योग्यता होनी चाहिए और वेतनमान क्या निर्धारित किया गया है यह सब बताएंगे.

5582 रिक्त पदों पर होनी है भर्तियां

यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 निकाली गई है. इस भर्ती के तहत कुल 5,582 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी है. जिन कैटेगरी के लिए पद निर्धारित किये गए हैं उनमें यूआर कैटेगरी के लिए - 2,233 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए - 558 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए- 1,508 पद, एससी कैटेगरी के लिए- 1,172 पद, एसटी कैटेगरी के लिए- 111 पद निर्धारित किये गए हैं. 

योग्यता और आयु सीमा

बात की जाए इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता की तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से बीएससी नर्सिंग (Bsc Nursing) होना चाहिए. इसके साथ ही कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (Cho) या पोस्ट बेसिक बीएससी इंटीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए. आवेदकों की आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 है.

ऐसे होगा चयन, यह रहेगा वेतन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन हाईस्कूल, इंटर और बीएससी के थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंकों और प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा. इसके साथ सभी कैटेगरी के आवेदक आवेदन निशुल्क कर सकते है. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते है. बात आती है इस भर्ती के वेतन की तो वेतन भी निर्धारित कर दिया है. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन हर महीने 35,500 रुपये दिए जाएंगे.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us