Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sitapur Crime In Hindi: मामूली विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या ! खुद भी लगाई फांसी, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में मची सनसनी

Sitapur Crime In Hindi: मामूली विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या ! खुद भी लगाई फांसी, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में मची सनसनी
सीतापुर में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, image credit original source

यूपी (Up) के सीतापुर (Sitapur) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मामूली विवाद (Minor Dispute) के चलते एक शख्स ने बांके से वार करते हुए अपनी पत्नी (Wife) की निर्मम हत्या (Murdered) कर दी. यही नहीं इस घटना के बाद वह खुद भी फांसी से फंदे से लटक गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या

हैरान कर देने वाला ये मामला सीतापुर (Sitapur) के कोतवालनपुरवा गांव में देखने को मिला, जहां पर 35 वर्षीय परशुराम नाम का युवक अपनी 32 वर्षीय पत्नी रमा और तीन बच्चों के साथ रहता था. जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय जब खाना खाने के लिए घर पहुंचा, पत्नी से खाना मिलने में उसे जरा देरी हो गई ऐसे में पति-पत्नी में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने बांके से पत्नी की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया.

यही नहीं उसके शरीर के कई हिस्सों टुकड़े कर दिए और फिर दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

3 साल के बेटे के सामने दिया अंजाम

वहीं आरोपी पति ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो उसे समय घर के भीतर उसका सबसे छोटा तीन वर्षीय बेटा मौजूद था जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, यह नजारा देख सभी के होश उड़ गए क्योंकि जहां एक तरफ खून से लथपथ महिला के शरीर के कई टुकड़े पड़े थे, तो वहीं दूसरी तरफ आरोपी पति का शव भी फांसी के फंदे पर झूल रहा था घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा छा गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए है.

हत्या करने के बाद खुद भी की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का पीहर भी गांव के पास में ही था घटना की सूचना के कुछ देर बाद ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए थे वही इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के तीनों बच्चों को उनके ननिहाल वालों को सौंप दिया है क्योंकि यह घटना आपसी विवाद के चलते हुई है और हत्यारे पति ने खुद भी आत्महत्या कर ली पुलिस का ये भी कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us