Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Teen Creating Reel On Track: दर्दनाक हा'दसा ! रेलवे ट्रैक पर आठवीं का छात्र बना रहा था रील, ट्रेन आई और शरीर के हो गए कई टु'कड़े

UP Teen Creating Reel On Track: दर्दनाक हा'दसा ! रेलवे ट्रैक पर आठवीं का छात्र बना रहा था रील, ट्रेन आई और शरीर के हो गए कई टु'कड़े
रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा युवक को भारी

Reel On Railway Track: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 साल का लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं यह पूरी दर्दनाक घटना मौजूद दोस्तों के मोबाइल में कैद हो गयी. सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में गयी 16 वर्षीय किशोर की जान
  • बाराबंकी में हुआ दर्दनाक हादसा, सोशल मीडिया पर दोस्तो के साथ बना रहा था रील
  • सोशल मीडिया का प्रयोग जानलेवा भी हो सकता है साबित

Making a reel on the railway track in Barabanki : वर्तमान समय में सोशल मीडिया का क्रेज युवाओं पर इस कदर हावी है कि, रील बनाकर कम समय में जल्द में सोशल मीडिया पर जल्द से जल्द फेमस होने के लिए होड़ सी लग गई है. कभी-कभी ये युवा कुछ लाइक्स पाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं, तो कई बार इनके वीडियो वायरल होने पर इन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाती है.

लेकिन कभी-कभी ये स्टंट जानलेवा भी साबित हो जाते हैं, एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देखने को मिला जहां रील बनाने के दौरान आठवी कक्षा में पढ़ने वाला 16 साल का लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

रील बनाने के लिए अपनाया ये खतरनाक स्टंट

दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जहांगीराबाद कस्बे के टेरा दौलतपुर गांव में रहने वाले मुन्ना नाम का व्यक्ति सैलून चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है उसका 16 साल का बेटा फरमान जिसे सोशल मीडिया पर रील बनाना बेहद पसंद था, जिसके चलते सुबह शाम जब भी उसे समय मिलता वह रील बनाता था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करता रहता था.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

फिर हुआ बड़ा हादसा

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

बीते दिन भी फरमान अपने तीन दोस्तों शोएब नांदेड़ और समीर के साथ घूमने जा रहा था कि तभी गांव के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने की बात हुई. फिर क्या था फरमान रील बनाने के लिए जिद करने लगा इसके बाद सभी दोस्त रील बनाने में लग गए लेकिन तभी एक बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ यह हादसा

फरमान और उसके तीनों दोस्त रेल बनाने में इतने खो गए की दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज भी उन्हें सुनाई नहीं दी, इस दौरान फरमान ने अपने दोस्तों से स्लो मोशन रील बनाने को कहा. उसके कहने के मुताबिक दोस्तों ने मोबाइल का कैमरा ऑन किया वीडियो अभी 7 सेकंड प्ले ही हुआ था कि अचानक ट्रेन आ गई, जिससे कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और यह पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई.

घटना के बाद दोस्तों में मची चीख-पुकार

वही इस घटना के बाद घबराए तीनों दोस्तों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिनकी चीख- पुकार सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल पर दौड़े चले आए, वहां जो दृश्य था वह देख सभी के होश उड़ गए. 16 वर्षीय लड़के का शरीर कई हिस्सों में बट गया.  इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना जीआरपी और पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं इस घटना के बाद मृतक लड़के के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस पूरी घटना का चश्मदीद कोई और नहीं बल्कि फरमान के तीनों दोस्त हैं, इसलिए पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, मृतक लड़के के पिता के मुताबिक स्कूल में छुट्टी होने की वजह से वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था लेकिन उन्हें क्या पता था कि रील बनाने के चक्कर में अपनी जान दे बैठेगा.

घटना से सबक

रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होना आज कल सभी की चाह होती है, लेकिन फेमस होने के लिए और भी रास्ते है, जरूरी नही हैं कि हर बार खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डाले, ऐसे में पेरेंट्स को भी चाहिए कि उनके बच्चे मोबाइल पर क्या कर रहे हैं इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us