Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना अब 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 1 से 12 तक सभी स्कूल।

Uttar Pradesh:यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना अब 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 1 से 12 तक सभी स्कूल।
फाइल फोटो:योगी आदित्यनाथ

यूपी में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी ने आदेश देते हुए जानकारी दी है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...Schools in uttar pradesh from class 1 to 12 remain closed till 30 April

Schools in uttar pradesh Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। योगी सरकार ने स्कूलों की अवधि को अब 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।इसमें 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखा जाएगा। साथ ही कोचिंग संस्थानों को इस दौरान बंद रखना होगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी विद्यालयों को अब तीस अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रहीं हैं वो जारी रहेंगी। उन्हें परीक्षा तक समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा 30 अप्रैल तक स्कूल कॉलेजों के साथ साथ कोचिंग संस्थान भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि यूपी पंचायत चुनाव की अवधि समाप्त होने के तुरन्त बाद प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। (Schools in uttar pradesh from class 1 to 12 remain closed till 30 April)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us