Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Chunav 2021:यूपी के इन जिलों में आज से शुरू हुआ नामांकन..जान ले नियम।

UP Panchayat Chunav 2021:यूपी के इन जिलों में आज से शुरू हुआ नामांकन..जान ले नियम।
फोटो साभार गूगल

उत्तर प्रदेश(UP Panchayat Chunav 2021)में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आज से यानी 3 अप्रैल से शुरुआत हो गई है। यूपी के 18 जिलों के उम्मीदवार ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत, सहित जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाख़िल करेंगे।लेकिन इस बार नामांकन के दौरान कुछ नियमों का भी पालन करना होगा।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

UP Panchayat Chunav 2021: यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 3 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।रविवार तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत में ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन पत्र दाख़िल किया जाएगा।सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। सारी प्रक्रियाएं विकास खण्ड(ब्लॉक)कार्यालय में सम्पन्न होंगीं।

तीन अप्रैल से इन जिलों में होगा नामांकन।

यूपी के इन जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसमें सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती,संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जिला शामिल हैं।

राज्य चुनाव ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेशित किया है कि नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार की कोई भीड़ नहीं होगी। उम्मीदवार साथ उसके चुनाव अभिकर्ता,प्रस्तावक और मदद के लिए एक व्यक्ति को ब्लॉक के अंदर प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

बिना मास्क के नहीं मिलेगी अनुमति।

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड काल के दौरान होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन स्थल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड नियमावली का पालन करते हुए नामांकन दाखिल करना होगा। जिसमें मास्क लगाना बेहद जरूरी है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी करा सकेगा नामांकन।

यूपी पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav 2021)के दौरान यदि कोई व्यक्ति कोरोनो से संक्रमित है और चुनाव लड़ना चाहता है तो राज्य निर्वाचन आयोग ने उसके लिए भी आदेश जारी करते हुए कहा है कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऐसे व्यक्ति का नामांकन  कराया जाएगा। वह अपना नामांकन पत्र अपने प्रस्तावक या किसी अन्य प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा रिटनिंग ऑफिसर को प्रस्तुत कर सकता है।ऐसे व्यक्ति को अधिकारी के सामने आने की जरूरत नहीं है।

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us