Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Illegal Plotting Case: अयोध्या में BJP विधायक और मेयर सहित 40 लोगों की ADA ने जारी की लिस्ट लगे अवैध कॉलोनियां काटने के आरोप

Ayodhya Illegal Plotting Case: अयोध्या में BJP विधायक और मेयर सहित 40 लोगों की ADA ने जारी की लिस्ट लगे अवैध कॉलोनियां काटने के आरोप
योगी आदित्यनाथ : फाइल फोटो

अयोध्या में विकास प्रधाधिकारण के द्वारा 40 लोगों के लिखाफ अवैध कॉलोनियां बनाने को लेकर लिस्ट जारी करने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. इस लिस्ट में वर्तमान भाजपा विधायक एक पूर्व विधायक सहित अयोध्या के महापौर का नाम भी शामिल हैं.विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Ayodhya ADA Issue 40 Defaulters List For Illegal Plotting Case)

Ayodhya Illegal Plotting Case: अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वालों की लिस्ट जारी की है लिस्ट में 40 लोगों के नाम हैं. जारी की गई इस लिस्ट में अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (MlA Ved Parkash Gupta) महापौर ऋषिकेश उपाध्याय   (Mayor Rishikesh Upadhyay) पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा (Gorkhnath Baba) सहित कई बड़े रसूखदारों के नाम सम्मिलित है. 40 अवैध कॉलोनाइजर की शुक्रवार को लिस्ट जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है (Ayodhya Illegal Plotting Case)

ADA द्वारा जारी लिस्ट
ADA द्वारा जारी लिस्ट

आपको बता दें कि कुछ पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA List News) ने सरयू नदी के आस पास के डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के बनाए गए सीमांकन को ध्वस्त किया था इससे पहले भी शहर से सटे बाग बिजेसी में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी.बताया जा रहा है की जब सांसद लल्लू सिंह (BJP MP Lallu Singh) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर अयोध्या में अवैध तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त के विषय में बताया था. शासन ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA List News) को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है आपको बता दें कि इससे पहले एडीए ने 40 लोगों की सूची शासन को भेज दी थी. शासन के निर्देश के बाद सूची में शामिल कई लोगों के घरों में पुलिस ने छापेमारी भी की है.(Ayodhya ADA Issue 40 Defaulters List ForIllegal Plotting Case)

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us