Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News: योगी सरकार के सख्त निर्देश ! राज्य के समस्त अधिकारी व कर्मचारी 31 दिसम्बर तक अपनी सम्पत्ति का दें ब्यौरा, अन्यथा शासन उठाएगा ये कदम

Up News: योगी सरकार के सख्त निर्देश ! राज्य के समस्त अधिकारी व कर्मचारी 31 दिसम्बर तक अपनी सम्पत्ति का दें ब्यौरा, अन्यथा शासन उठाएगा ये कदम
मुख्य सचिव के सख्त निर्देश,सम्पत्ति का दे अधिकारी व कर्मचारी ब्यौरा, फोटो साभार सोशल मीडिया

राज्य के अधिकारी व कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा अबतक नहीं दे सके हैं.वे सावधान हो जाएं उनका प्रमोशन रोका जा सकता है.31 दिसम्बर तक अपनी सम्पत्तियों का ब्यौरा मानव सम्पदा पोर्टल पर दे दिया जाए.अन्यथा उनकी पदोन्नति पर ग्रहण लगा दिया जाएगा.ये निर्देश यूपी शासन की ओर से मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी सरकार के सख्त निर्देश,राज्य के अधिकारी व कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का दें ब्यौरा
  • 31 दिसम्बर तक मानव सम्पदा पोर्टल पर दे ब्यौरा,अन्यथा रोक दिया जाएगा प्रमोशन
  • सरकार की मंशा है कि भ्रष्टाचार का खात्मा करना,हर साल अधिकारियों व कर्मचारियों की सम्पत्ति का लेती है

Up govt strict instructions officers and employees : उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है भ्रष्टाचार का जड़ से खात्मा.जिसको लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अबतक जो भी अधिकारी व कर्मचारी अपनी सम्पत्तियों का ब्यौरा नहीं दे सके हैं.उन्हें 31 दिसम्बर तक अपनी चल-अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा मानव सम्पदा पोर्टल में देना अनिवार्य होगा.

अन्यथा उनकी पदोन्नति को रोक दिया जाएगा.दरअसल आईएएस और पीसीएस जैसे अफसरों को सम्पत्तियों का ब्यौरा हर साल देना होता है.उधर कुछ सालों से शासनादेश कर्मियों के लिए भी जारी किया गया है.उनका भी ब्यौरा हर साल लिया जाता है.लेकिन अभी भी कई ऐसे कर्मी है जो सम्पत्ति का ब्यौरा देने से बचते आ रहे हैं.

 

मानव संपदा पोर्टल पर दे समस्त अधिकारी व कर्मचारी सम्पत्ति का ब्यौरा

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से हर साल अधिकारियों और कर्मचारियों के चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगती है.पहली दफा ऐसा होने जा रहा है कि अब मानव सम्पदा पोर्टल पर सम्पत्ति का ब्यौरा देना होगा.इससे राज्य कर्मियों का ऑनलाइन सम्पत्ति का ब्यौरा कभी भी देखा जा सकेगा.उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है, कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

31 दिसम्बर अंतिम तिथि अन्यथा रोक दिया जाएगा प्रमोशन

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

ऐसे अधिकारी व कर्मचारी 31 दिसंबर तक सम्पत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दे दें.वह उस पोर्टल में इस प्रक्रिया को पूरी कर दें.यदि इसके बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो इसके बाद 1 जनवरी 2024 से उन्हें किसी भी डीपीसी के आधार पर नहीं लिया जाएगा. उनके प्रमोशन पर रोक लगा दी जाएगी.मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजते हुए कहा है, कि जिन-जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के संपत्तियों का ब्यौरा नहीं पहुंचा है उनको अवगत कराया जाए.

ब्यौरा न देने का कारण कहीं भ्रष्टाचार तो नहीं

दरअसल राज्य सरकार हर साल आईएएस,पीसीएस के चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा लेती है. कुछ सालों से राज्य कर्मचारियों व कर्मियों के सम्पत्ति के ब्यौरे को लेकर भी शासनादेश जारी किया जा चुका है.अधिकारी स्तर के लोग तो लगभग ब्यौरा दे ही देते हैं.कर्मचारी स्तर के लोगो में अभी ऐसा कम देखा जा रहा है.अक्सर ज्यादातर कर्मियों की शिकायत मिलती है,कि उन्होंने अब तक अपनी संपत्तियों का ब्यौरा नहीं दिया है.इसका कहीं ना कहीं कारण एक ही और तरफ झलकता है कि कहीं ऐसे कर्मी भ्रष्टाचार तो नहीं फैला रहे.

मुख्य सचिव के सख़्त निर्देश

सूत्रों की माने तो कहीं ना कहीं ऐसे कर्मी इसलिए ब्यौरा प्रस्तुत नहीं करते क्योंकि भ्रष्टाचार का चोला ओढ़ कर बैठे हुए हैं.अगर उन्होंने ब्यौरा दिया तो भेद खुल सकता है.शायद इसी वजह से सम्पत्ति का ब्यौरा देने में बचते हैं.लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.ऑनलाइन पोर्टल पर ब्यौरा देना होगा. इस संबंध में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से कार्मिक विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है.और कहा है कि यदि 31 दिसम्बर 2023 तक ब्यौरा नही दिए गए तो प्रमोशन रोक दिया जाएगा .साथ ही 1 जनवरी 2024 के बाद होने वाली किसी भी डीपीसी में शामिल नहीं किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us