Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP 69000 Teacher Bharti Bank: सहायक शिक्षकों का समय बदलते ही बैंकों ने शुरू की वसूली ! फ़रमान पढ़कर आप भी कहेंगे कि...

UP 69000 Teacher Bharti Bank: सहायक शिक्षकों का समय बदलते ही बैंकों ने शुरू की वसूली ! फ़रमान पढ़कर आप भी कहेंगे कि...
यूपी 69 हजार सहायक शिक्षकों के आए कोर्ट के फैसले के बाद बैंक ने जारी किया आदेश (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Teacher Bharti

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 69 हज़ार सहायक शिक्षकों की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन वसूली शुरू कर दी है. इसके लिए बैंक ने लेटर भी जारी किया है.

UP 69000 Teacher Bharti: कहते हैं कि जब किस्मत खराब होती है तो ऊंट पर बैठे आदमी को भी कुत्ता काट लेता है. कुछ ऐसी ही स्थित यूपी के 69 हजार सहायक शिक्षकों की भी हो गई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) की लखनऊ डबल बेंच के आदेश और चयन सूची को रद्द करने के बाद तीन महीने में नई लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. कोर्ट के फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन वसूली की पूरी तैयारी करते हुए पत्र जारी कर दिया है.

 अब शिक्षकों को लोन नहीं देंगे बैंक, शुरू हुई वसूली 

bank_ latter_69_thousand_teachers_in_up
बैंक द्वारा जारी किया गया पत्र : Image Credit Original Source

सहायक शिक्षकों की नौकरी पर गहराए संकट के बीच बैंकों ने भी हांथ खड़े कर लिए हैं. बांदा (Banda) के कोऑपरेटिव बैंक सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि 69 हजार शिक्षकों के द्वारा ओ०डी० लिमिट, ऋण, पर्सनल लोन या अन्य कोई ऋण लिया गया हो तो इसकी सूची बनाकर धन की सुरक्षा के दृष्टिगत ससमय वसूली ब्याज सहित की जाए साथ ही जब तक चयन सूची की प्रक्रिया चलेगी तब तक कोई भी ऋण ना दिया जाए..ये पत्र सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है.

समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों की भी बिगड़ी थी स्थिति

कोर्ट के आदेश के बाद सहायक अध्यापकों की स्थिति भी बिगड़ने लगी है. शिक्षकों को वही मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है जैसे एक समय समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को झेलना पड़ा था. बहन की शादी से लेकर घर गाड़ी के लिए लिया गया लोन अब कैसे दिया जाएगा. वहीं राज्य सरकार भी कोर्ट के फैसले के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रही है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us