
Up Ias Transfer : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,6 आईएएस अफसरों को किया गया इधर से उधर, पढ़िए
On
उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अफसर इधर से उधर किए गए ,शासन द्वारा तबादलों का दौर जारी है, एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सरकार द्वारा किया गया है,जिन सीनियर अफसरों के तबादले हुए हैं उन्हें इन शहरों की जिम्मेदारी दी गई है वहीं कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
हाईलाइट्स
- यूपी में 6 आईएएस अफसरों के तबादले,फिरोजबाद डीएम को हटाया गया
- कानपुर केडीए वीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया डीएम विशाख जी अय्यर को
- शासन में तबादलों का दौर है जारी
Transfer of 6 IAS officers in UP : शासन द्वारा आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है, इस बार 6 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर भेजकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, फिरोजाबाद डीएम रवि रंजन को हटाकर उनकी जगह गोंडा डीएम उज्ज्वल कुमार अब फिरोजाबाद डीएम होंगे. आईएएस नेहा शर्मा को गोंडा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

शासन ने जिन 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए है उनमें 2014 बैच के आईएएस अफसर रवि रंजन जो इस वक्त फिरोजाबाद के डीएम हैं, उन्हें हटाकर गोंडा डीएम उज्ज्वल कुमार को डीएम नियुक्त किया गया.वहीं आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा जिले का डीएम नियुक्त किया गया है.


Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
