Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना के नए रूप को लेकर चौकन्ना हुई सरकार.सीएम योगी ने दिए सख़्त निर्देश.!

UP:कोरोना के नए रूप को लेकर चौकन्ना हुई सरकार.सीएम योगी ने दिए सख़्त निर्देश.!
सीएम योगी।फ़ाइल फ़ोटो

corona news strain updates कोरोना के बदले हुए स्वरूप को लेकर यूपी सरकार सतर्क हो गई है, शनिवार को सीएम योगी ने अधिकारियों के लिए सख़्त निर्देश जारी किए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:बिट्रेन, फ़्रांस आदि देशों में कोरोना के बदले हुए स्वरूप ने भारत में चिंता बढ़ा दी है।बिट्रेन से आने वाली फ्लाइटों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है।उत्तर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है।शनिवार को सीएम योगी ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा है कि कोविड-19 के नए स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सतर्कता बरती जाए।यू.के. तथा फ्रांस सहित अन्य देशों में जहां कोविड-19 का नया स्वरूप चिन्हित हुआ है, ऐसे देशों से प्रदेश में आए लोगों की तत्काल जांच की जाए।

उन्होंने टीम गठित कर कोविड-19 के नए स्वरूप के चिन्हित होने के संबंध में फोकस्ड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए और यू.के. तथा फ्रांस देशों से आए लोगों को क्वॉरंटीन कर उनकी टेस्टिंग की जाए।

नोडल अधिकारी संबंधित जनपद का भ्रमण कर वहां पर कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की मॉनिटरिंग करें।नोडल अधिकारी इस संबंध में मंगलवार शाम तक अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा है कि कोविड चिकित्सालयों की व्यस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा कोविड वार्ड का नियमित राउण्ड लिया जाए।

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन के बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता रहे। इसके साथ ही, टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

आमजन को कोविड-19 से बचाव के संबंध में निरंतर जागरूक किया जाए। इस कार्य में विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के संबंध में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us