Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: /लखनऊ में इंटरव्यू देकर लौट रही महिला की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ के महिलाबाद एनकाउंटर में मारा गया अजय कुमार द्विवेदी (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार द्विवेदी को एनकाउंटर (Encounter) में ढेर कर दिया जबकि उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. 

Lucknow Malihabad Encounter: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. वाराणसी से इंटरव्यू देकर लौट रही अयोध्या की 32 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत की कोशिश की गई, विरोध करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय कुमार द्विवेदी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि उसके भाई दिनेश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं लापरवाही बरतने के चलते सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. 

कैसे हुई महिला की हत्या? 

बताया जा रहा है कि महिला वाराणसी से इंटरव्यू देकर निकली थी और मंगलवार रात देर लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग बस अड्डे पहुंची. उसने चिनहट घर जाने के लिए ऑटो बुक किया और परिवार को फोन पर बताया कि वह आधे घंटे में पहुंच जाएगी. लेकिन थोड़ी देर बाद जब परिवार ने फिर संपर्क किया, तो महिला ने बताया कि उसे किसी दूसरे रास्ते से ले जाया जा रहा है. 

संदेह होने पर महिला ने अपने भाई को लाइव लोकेशन भेज दी, जिसमें उसकी लोकेशन मलिहाबाद (Malihabad Encounter) दिखी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बुधवार तड़के महिला का शव मलिहाबाद के मोहम्मदनगर इलाके में एक आम के बाग में मिला. 

Read More: Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी

मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लंबा था आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया कि महिला को अजय द्विवेदी और उसके भाई दिनेश ने ई-रिक्शा में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन काबू करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया, तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. मुख्य आरोपी अजय हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जबकि उसके भाई दिनेश पर 9 केस चल रहे थे. 

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और शुक्रवार को एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया. एनकाउंटर से पहले पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था. 

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी दिनेश ने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि महिला लखनऊ के रास्ते नहीं जानती थी, इसलिए उसे आसानी से बहला-फुसलाकर मलिहाबाद ले जाया गया. वहां अजय ने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. 

पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कमिश्नर का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. 

22 Mar 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Lucknow News: /लखनऊ में इंटरव्यू देकर लौट रही महिला की हत्या, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Lucknow News In Hindi

Lucknow Malihabad Encounter: यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. वाराणसी से इंटरव्यू देकर लौट रही अयोध्या की 32 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत की कोशिश की गई, विरोध करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय कुमार द्विवेदी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि उसके भाई दिनेश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं लापरवाही बरतने के चलते सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. 

कैसे हुई महिला की हत्या? 

बताया जा रहा है कि महिला वाराणसी से इंटरव्यू देकर निकली थी और मंगलवार रात देर लखनऊ (Lucknow) के आलमबाग बस अड्डे पहुंची. उसने चिनहट घर जाने के लिए ऑटो बुक किया और परिवार को फोन पर बताया कि वह आधे घंटे में पहुंच जाएगी. लेकिन थोड़ी देर बाद जब परिवार ने फिर संपर्क किया, तो महिला ने बताया कि उसे किसी दूसरे रास्ते से ले जाया जा रहा है. 

संदेह होने पर महिला ने अपने भाई को लाइव लोकेशन भेज दी, जिसमें उसकी लोकेशन मलिहाबाद (Malihabad Encounter) दिखी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बुधवार तड़के महिला का शव मलिहाबाद के मोहम्मदनगर इलाके में एक आम के बाग में मिला. 

मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लंबा था आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया कि महिला को अजय द्विवेदी और उसके भाई दिनेश ने ई-रिक्शा में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन काबू करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया, तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. मुख्य आरोपी अजय हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जबकि उसके भाई दिनेश पर 9 केस चल रहे थे. 

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और शुक्रवार को एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया. एनकाउंटर से पहले पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था. 

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी दिनेश ने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि महिला लखनऊ के रास्ते नहीं जानती थी, इसलिए उसे आसानी से बहला-फुसलाकर मलिहाबाद ले जाया गया. वहां अजय ने दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. 

पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस कमिश्नर का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. 

Latest News

Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल...
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली
Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त
Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

Follow Us