Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow Crime: केंद्रीय मंत्री के आवास पर युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से पुलिस ने मंत्री के बेटे की पिस्टल की बरामद

Lucknow Crime: केंद्रीय मंत्री के आवास पर युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से पुलिस ने मंत्री के बेटे की पिस्टल की बरामद
लखनऊ में मंत्री के बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या से हड़कम्प : फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के आवास पर मंत्री के बेटे के दोस्त की गोली मारकर सन्दिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई.घटना की सूचना मिलते ही मंत्री कौशल किशोर आवास पहुँचे और पुलिस कमिश्नर को सूचना दी.सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत पुलिस बल पहुंचा और साक्ष्य जुटाए,पुलिस को घर से मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद हुई है.तीन लोगों को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प
  • केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का है आवास,यहां बेटा विकास किशोर रहता है,विकास का दोस्त था मृतक
  • पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल बरामद हुई है,जांच में जुटी पुलिस

murder of a youth at the residence of a Union minister : लखनऊ स्थित सुबह केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर युवक का खून से सना हुआ शव मिला.मृतक मंत्री के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है.आखिर यह घटना किस वजह से हुई और इसके पीछे क्या कारण है.हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है,इन सब मामलों पर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है.मंत्री कौशल किशोर भी अपने आवास पहुँचकर लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री के आवास पर  युवक की हत्या से सनसनी

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया,जब केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर मंत्री के बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव का लहूलुहान शव मिला.जानकारों की माने तो विनय की गोली मारकर हत्या की गई थी.सूचना पर मंत्री कौशल किशोर भी पहुंच गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी.पुलिस ने मंत्री के आवास पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और वहां से एक पिस्टल भी बरामद की है.

मंत्री के बेटे का दोस्त था विनय

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

जानकारी के अनुसार घटना ठाकुरगंज क्षेत्र की है. यहां केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास का आवास है.ऐसा बताया जा रहा, यहां रात में लेट नाइट पार्टी चल रही थी.जिसमें करीब 3 से 4 युवक शामिल थे.उसमें विनय श्रीवास्तव भी शामिल था.विनय मंत्री के बेटे विकास का ख़ास और दोस्त था. वहीं पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.हालांकि गोली किसने गोली चलाई कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

मृतक के शव के पास से पुलिस को मिली पिस्टल, 3 को लिया हिरासत में

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

विनय की हत्या की सूचना मिलते ही मंत्री कौशल किशोर आवास पहुँचे और पुलिस को सूचना दी.

मंत्री के आवास पर हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस को घटना  एक पिस्टल भी बरामद हुई है. ये पिस्टल मंत्री कौशल किशोर के बेटे की बताई जा रही है.उधर मंत्री ने कहा कि विकास उस वक्त आवास में नहीं था.फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.  ये तीनों युवक भी रात में चल रही इस पार्टी में शामिल थे.फिलहाल पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है.और एंगल से जांच कर रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us