Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से मची चीख-पुकार ! एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार की हालत नाजुक

Lucknow News: सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से मची चीख-पुकार ! एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, चार की हालत नाजुक
सिलेंडर ब्लास्ट, image credit original source

यूपी (Up) के लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाली घटना (Heart breaking Case) सामने आई है जहां घर के अंदर एक गैस सिलेंडर (Cylinder) फट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए आनन फानन में सभी घायलों को पास के अस्पताल लेकर जाया गया. जहां उपचार के दौरान पांच लोगों की मौत (Death) हो गई जबकि चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां थाना काकोरी (Kakori) के हाता हजरत साहब काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर अली जरदोही पेशे से कढ़ाई का काम करते हैं तभी उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई इसके बाद जोरदार धमाका हुआ घटना में परिवार के मुखिया मुशीर और बाकी लोग इसकी चपेट में आ गए वहीं जोरदार धमाका होने की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटे जलने लगी. आनन फानन में इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

lucknow_cylinder_explosion_tragic_accident
काकोरी में दर्दनाक हादसा, image credit original source

हादसे में 5 की मौत 4 की हालत नाजुक

वहीं इस घटना में परिवार के मुखिया मुशीर समेत परिवार के 9 लोग इसकी चपेट में आ गए. जिन्हें बारी-बारी से रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पांच लोगो की मौत हो गयी जबकि 4 लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है ये धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार व छतें तक उड़ गयीं. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि ये हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा जिसकी वजह से घर मे रखे दो सिलेंडरों में धमाका हो गया.

घायलों का इलाज जारी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने कारण कुल 9 लोग घायल हुए है जिनमे 5 लोगो की मौत हो गयी है, जबकि 4 की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. मरने वालों में एक आदमी, एक महिला और 3 बच्चियां शामिल है. घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल इस हादसे की जांच जारी है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us