Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPP Constable Result:पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित..ऐसे करें चेक..!

UPP Constable Result:पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित..ऐसे करें चेक..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

उत्तर प्रदेश पुलिस के 49568 कॉन्स्टेबल पदों पर हुई भर्ती का फाइनल रिजल्ट सोमवार शाम घोषित कर दिया गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर सीधी भर्ती के अंतिम परिणाम जारी हो गए हैं। बोर्ड ने शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर नतीजे जारी कर दिए। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े-राजनीति:जल्द आ सकता है जनसंख्या नियंत्रण क़ानून-साध्वी निरंजन ज्योति..!

यूपी पुलिस के सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। (upp constable results)

ये भी पढ़े-वायरल पोस्ट:NDTV के दफ़्तर में आतंकी ओसामा बिन लादेन की मूर्ति..रवीश कुमार ने दी सफ़ाई..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

इस भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के साथ ही ट्रेनिंग की समस्या खड़ी होने वाली है क्योंकि प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में दिसंबर 2021 तक जगह ही नहीं है। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभिलेखों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। अब मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की घोषणा होनी है। इसके बाद बोर्ड सफल अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को भेजेगा।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

प्रशिक्षण निदेशालय के अनुसार प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में अभी पिछली भर्ती के सिपाहियों की ही ट्रेनिंग चल रही है। संख्या ज्यादा होने के कारण इन अभ्यर्थियों को दूसरे प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों में भी भेजा गया है। 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us