Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime news : फूफा ने भतीजे पर फेंका पेट्रोल लगा दी आग,बचाने आयी पत्नी की हुई मौत

Kanpur crime news : फूफा ने भतीजे पर फेंका पेट्रोल लगा दी आग,बचाने आयी पत्नी की हुई मौत
कैंट क्षेत्र में फूफा ने भतीजे पर फेंका पेट्रोल, मौके पर पुलिस

कानपुर में फूफा ने रिश्तों को तार करते हुए अपने भतीजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी,भतीजे के चीखने पर बाहर आयी पत्नी और एक महिला भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई आनन फानन में सभी को अस्पताल भेजा गया जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के कैंट में फूफा ने भतीजे पर फेंका पेट्रोल लगाई आग
  • आग की चपेट में भतीजे समेत दो महिला भी झुलसी
  • एक महिला की इलाज के दौरान मौत, आरोपित गिरफ्तार

Uncle set his nephew on fire by pouring petrol in kanpur : कानपुर के छावनी थाना क्षेत्र के बदलीपुरवा मुहल्ले में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ई रिक्शा के विवाद में फूफा राम नारायण ने अपने भतीजे रामकुमार पर घात लगाकर पेट्रोल डाला और आग लगा दी,भतीजे की चीखने की आवाज सुन पत्नी सपना और एक अन्य मोनिका बचाने दौड़ी जिसमें वे भी झुलस गईं घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा और गम्भीर महिला सपना को हैलट में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.उधर सपना के पति राम कुमार की भी देर रात मौत हो गयी.

वहीं जिला अस्पताल में भर्ती महिला मोनिका की हालत चिंताजनक बनी हुई है।अस्पताल के नोड़ल आफिसर डॉ शैलेंद्र तिवारी का कहना था कि महिला चालीस परसेंट तक जल गई है।जिसको भर्ती करके उसका इलाज किया जा रहा है।उनका कहना था की महिला की हालत चिंताजनक है डॉक्टर को अलर्ट कर दिया गया है. 

धरा गया आग लगाने वाला आरोपित फूफा

उधर बताया जा रहा कि फूफा राम नारायण कुछ वर्ष पहले से अपने भतीजे राम कुमार के साथ रह रहा था ,ऐसा बताया जा रहा कि ई रिक्शा को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था जिसके बाद फूफा ने रंजिश मानते हुए भतीजे के घर से बाहर निकलते ही आज घात लगाकर उस पर पेट्रोल फेंक कर भतीजे को आग के हवाले कर दिया,और फरार हो गया,

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

 उधर राम कुमार को बचाने दौड़ी पत्नी सपना और अन्य युवती भी आग की चपेट में आकर झुलस गई जहां तीनो को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जिसमे रामकुमार की पत्नी सपना की दर्दनाक मौत हो गई ,उधर केंट पुलिस ने आरोपित फूफा राम नारायण को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us