Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : लूट व चोरी की घटनाओं से थर्राया कानपुर,चापड़ लेकर सर्राफे की दुकान में घुसा लुटेरा,फिर हुआ ये

Kanpur Crime : लूट व चोरी की घटनाओं से थर्राया कानपुर,चापड़ लेकर सर्राफे की दुकान में घुसा लुटेरा,फिर हुआ ये
सर्राफ व्यापारी

कानपुर में लूट,छिनैती की घटनाओं से शहर थर्राया हुआ है, तो वहीं शहर की हाईटेक पुलिस बेपरवाह नजर आ रही है,और लुटेरो के हौसले बुलंद है,एक बार फिर सर्राफे की दुकान में घुसकर लुटेरे ने सर्राफ व्यापारी पर चाकू से वार कर दिया बावजूद बहादुरी से सर्राफ ने लुटेरे को दबोच लिया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के गोपाल नगर में लुटेरे ने सर्राफ पर चापड़ से किया वार
  • बहादुरी से सर्राफ ने आरोपित लुटेरे को पकड़ा
  • पुलिस दोनों से पूछताछ कर जुटी जांच में

The robber attacked the moneylender with a chopper : कानपुर में गोपाल नगर और यशोदा नगर क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, बीती रात गोपाल नगर क्षेत्र में लुटेरे ने सर्राफ की दुकान पर घुसकर सामान दिखाने की बात कहकर चाकू से सर्राफ पर वार कर दिया जिसके बाद किसी तरह अपना बचाव करते हुए सर्राफ ने उसे दबोच लिया और चिल्लाना शुरू कर दिया जहाँ लुटेरे को दबोच लिया गया और उसे पुलिस को सौप दिया गया.

लूट के इरादे से दाखिल हुआ दुकान में

बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल नगर इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब आनन्द विहार निवासी सर्राफ दिलीप वर्मा की दुकान पर देर रात दुकान बढ़ाते वक्त एक युवक लूट के इरादे से दुकान में दाखिल हुआ और दुकानदार से चांदी की थाली दिखाने के लिए कहा, जिसपर दुकानदार ने पूछा कितने तक की चाहिए उसने कहा हज़ार से 15 सौ तक की हमने कहा इतने की नही है, जिसपर वह बिदक गया और युवक काउंटर की ओर आने लगा और जैसे ही उसने अंदर आने से रोका तो उसने चापड़ निकाल लिया और उसपर वार कर दिया.

जिसमे सर्राफ के गर्दन पर चोट आई है, हिम्मत दिखाते हए उसने जोर से चिल्लाया और लुटेरे को कसके दबोच लिया तबतक सर्राफ का दोस्त भी आ गया, और उसकी मदद से उसे पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी, जहां पुलिस ने आरोपित लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया और घायल सर्राफ को मेडिकल के लिए भेजा, पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम चकेरी गांधीग्राम निवासी शीबू गुप्ता बताया है. उधर लुटेरे ने भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले दो चेन यहां रखने के लिए दो थी उसी का लेनदेन था.फिलहाल मामले में उलझी पुलिस जांच में जुट गई है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

कुछ दिन पहले ही इन क्षेत्रों में हुई थी घटनाएं

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

गौरतलब है कि बीते दिनों यशोदा नगर व गोपाल नगर क्षेत्र में  सेवानिवृत्त सूबेदार के घर से 20 लाख के जेवर व रिवाल्वर चोरी का मामला सामने आया था और कुछ दिन बाद ही गोपालनगर में वृद्ध महिला के साथ चेन लूट की कोशिश की गई थी जिसमें बहादुरी से 70 वर्षीय महिला ने चाकू से हमला कर चेन बचाई थी,जिसपर उसने नौबस्ता थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि सर्राफ और आरोपित से पूछताछ की जा रही है,आरोपित शीबू ने बताया कि उसने सर्राफ को कुछ दिन पहले दो चेन दी थी और रुपये लेने थे जिसपर विवाद हुआ और मारपीट हुई है ,जबकि सर्राफ ने बताया कि लूट के इरादे से आया था और हमला किया,तहरीर व सीसीटीवी फुटेज को चेक कर कार्यवाही की जाएगी.दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us