Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Rescue News : खेलते-खेलते 30 फ़ीट गहरे कुएं में गिरा किशोर,ऐसे बचाई गई जान

Kanpur Rescue News : खेलते-खेलते 30 फ़ीट गहरे कुएं में गिरा किशोर,ऐसे बचाई गई जान
कुएं से सकुशल बाहर आया किशोर

कानपुर में दोस्तों के साथ खेलते-खेलते 15 वर्षीय बच्चा 30 फ़ीट कुएं में जा गिरा,मुहल्ले के ही युवक ने जान जोखिम में डालकर दमकल की मौजूदगी में रस्सी के सहारे कुएं के अंदर जाकर उस बच्चे को सकुशल बाहर निकाला तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के सनिगवां में 30 फ़ीट गहरे कुएं में गिरा किशोर
  • पुलिस व दमकल समेत क्षेत्र के एक शख्श ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • सूखा कुआं की वजह से टल गया बड़ा हादसा

Teenager fell into 30 feet deep well in Kanpur saved his life by rescuing : कानपुर के चकेरी क्षेत्र के सनिगवां में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विश्वकर्मा मंदिर के पास बने 30 फ़ीट सूखे कुए में 9 वीं का छात्र दोस्तो के साथ खेलते समय अचानक गिर पड़ा,दोस्तो के शोर मचाने पर मंदिर में मौजूद शख्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी ,वही इसी दौरान क्षेत्र के दानिश नाम का युवक घटनास्थल पर पहुंचा जहां उसने बच्चे को बचाने की ठान ली,कुछ मिनट बाद ही पुलिस व रेसक्यू टीम मौके पर पहुंच गई.

 

सूखा था कुआं टल गया बड़ा हादसा

सनिगवां निवासी गुड्डू गौतम का 15 वर्षीय बेटा आदित्य कक्षा 9 का छात्र है बीते बुधवार को दिन में कोचिंग से लौटते वक्त पास बने विश्वकर्मा मंदिर के पास दोस्तो के साथ खेलने लगा थोड़ी ही देर में वह खेलते खेलते पास बने गहरे कुएं में अचानक जा गिरा, साथ मौजूद दोस्तो के शोर करने पर मौजूद लोग पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी वही पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस युवक दानिश ने कहा मैं इस कुएं में उतरूंगा.

कुछ देर बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम के आने के बाद तीन रस्सियां कुँए के अंदर डाली गईं , जिसके बाद दानिश उस कुएं में उतरा , आदित्य कुएं के अंदर काफी दहशत में था,जहां दानिश ने उसे पानी पिलाया और कहा घबराना मत कहकर उसे रस्सी पकड़ने को कहा, ऊपर से भी लोगों ने आदित्य का हौसला बढ़ाया कहा शाबाश बेटा हिम्मत करते हुए आदित्य रस्सी के सहारे करीब 20 मिनट बाद धीरे-धीरे ऊपर सकुशल बाहर आ गया जिसके बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

बहादुर शख्श की हर कोई कर रहा चर्चा

आदित्य के लिए खुद की जान जोखिम में डालने वाले दानिश ने बताया कि काफ़ी गहरा कुआ था, बच्चे को मामूली चोट आई है कुआं सूखा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था, दानिश बच्चे को सकुशल रेस्क्यू करने के बाद काफी खुश है तो वही क्षेत्रवासी भी उनकी इस बहादुरी की चर्चा जोरों से कर रहे हैं.

दमकल के जवानों ने बताया कि अंदर सूखे कुएं में एक तो जहरीली गैस भी बनती है यदि सूखा न होता तो समस्या बढ़ सकती थी,फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us