Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम न्यूज़ : अच्छी खबर-ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिल सकती है ये सौगात, आप भी जानिए

कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम न्यूज़ : अच्छी खबर-ग्रीनपार्क स्टेडियम को मिल सकती है ये सौगात, आप भी जानिए
कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जबसे अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल टूर्नामेंट होने लगे हैं तबसे कहीं न कहीं कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम को इसका खामियाजा भुगतना जरूर पड़ रहा है,वहीं अब कानपुरवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रीनपार्क में दर्शक क्षमता बढ़ाकर यहां पर भी इकाना की तरह आईपीएल और टी 20 मैचों का दर्शक लुत्फ उठा सकेंगे.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शक क्षमता बढ़ेगी
  • डीएम ने अपर मुख्य सचिव खेल को लिखा पत्र
  • इकाना की तरह दर्शक दीर्घाओं पर दिया गया जोर

Spectator capacity may increase in Kanpur's Greenpark Stadium : कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम अब जल्द नए कलेवर में दिख सकता है लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जिस तरह की दर्शक क्षमता है उसका खामियाजा कहीं न कहीं ग्रीनपार्क को भुगतना पड़ रहा है ,फिर भी अब प्रशासन ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शक क्षमता बढ़ाने के लिए अपर मुख्य सचिव खेल को पत्र लिखकर स्टेडियम को फिर से मैच में वापस लाने का संकेत दिया है.

 

दर्शक क्षमता बढ़ने से मैच मिलने की खुलेगी राह

बात की जाए ग्रीनपार्क स्टेडियम की तो अबतक यहां दर्शक क्षमता करीब 27 हज़ार है हालांकि समय समय पर जब मैच हुए तो ग्रीनपार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया जिसका नतीजा ये रहा कि यहां बीते वर्ष भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मिला. लेकिन टी 20 और आईपीएल मैचों से अभी वंचित है क्योंकि इकाना स्टेडियम अपने आप में भारी संख्या में दर्शक क्षमता से भरा हुआ है ,ऐसा कहा जा सकता है ग्रीनपार्क से मैच छिनने का कारण दर्शक क्षमता है, कानपुर डीएम विशाख जी ने दर्शक क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल को चिट्ठी लिखी है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

दर्शक दीर्घाओं का इकाना की तर्ज पर किया जाएगा विस्तार

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

इस पत्र में स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाये जाने और 6 दीर्घाओं को डबल स्टोरी और कवर्ड करने पर खास जोर दिया गया है, यदि ये हो जाता है तो पूरी उम्मीद है कि दर्शकों की क्षमता बढ़ेगी. आज आईपीएल टूर्नामेंट के लिए बड़े स्टेडियम का चुनाव किया जाता है क्योंकि वहां दर्शक क्षमता 50 हज़ार या उससे ज्यादा होती है,इकाना में डबल स्टोरी दर्शक दीर्घाएं कवर्ड है, कुछ ऐसी ही सोच के साथ ग्रीनपार्क में आगे ये टूर्नामेंट हो जिसके लिए जिला प्रशासन प्रयास में जुटा है.यदि ऐसा हुआ तो जल्द ही कानपुर को भी आईपीएल टूर्नामेंट मैच मिलने की पूरी सम्भावना बन सकती है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us