Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sp MlA Irfan Solanki News: सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के गवाह पक्ष ने कोर्ट में आखिरी समय में बदल दिया बयान, कहानी में आया नया मोड़

Sp MlA Irfan Solanki News: सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के गवाह पक्ष ने कोर्ट में आखिरी समय में बदल दिया बयान, कहानी में आया नया मोड़
सपा विधायक इरफान सोलंकी का गवाह पक्ष ने कोर्ट में बदला बयान, फोटो साभार सोशल मीडिया

सपा विधायक इरफान सोलंकी को बड़ा झटका लगा है, कोर्ट में इरफान सोलंकी के गवाह पक्ष ने अपना बयान पलट दिया. जिसके बाद इरफान का केस अब कमजोर हो गया है. प्लॉट आगजनी मामले में कोर्ट में इरफान के वकील ने गवाह ऋषभ को बुलाया था. आखिरी समय पर वह बयान से मुकर गया.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इरफान सोलंकी के गवाह पक्ष ने कोर्ट में बदला बयान
  • गवाह पक्ष मुकर गया बयान से , केस हो सकता है कमजोर
  • प्लॉट आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी ,भाई रिजवान दोनों जेल में हैं बंद

The witness side of changed his statement : सपा विधायक इरफान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं, प्लॉट आगजनी मामले में इरफान और भाई रिजवान जेल में बंद हैं, अब कहानी में नया ट्विस्ट आया है, यह ट्विस्ट क्या है आपको आगे बताएंगे. आखिर ऐसा क्या हुआ जो इरफान मामले में केस कुछ हदतक कमजोर पड़ने लगा है.

इरफान मामले में गवाह पक्ष ने बदला बयान

महिला के प्लॉट आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं. यही नहीं अब कोर्ट से इरफान को उनके पक्ष के गवाह ने बड़ा झटका दिया है. अंत समय में कोर्ट में गवाह ऋषभ गुप्ता ने अपना बयान बदल दिया. जिससे इरफान की मुश्किलें फिर से बढ़ गयी हैं. दरअसल इरफान और उनके भाई रिजवान बराबर कहते आ रहे हैं कि प्लॉट में आगजनी के वक्त वे दोनों नहीं थे. हालांकि पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक दोनों के मौके पर होने के बाद ही आग लगाई गई थी. 

कोर्ट में बुलाया गया था गवाह

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

गवाह ऋषभ गुप्ता ने जो पहले बयान दिया था, उसमें बताया था कि मैं सिद्धनाथ मन्दिर से लौट रहा था, घटनास्थल पर पहुंचा जहाँ देखा कि आग लगी हुई थी, उस वक्त कोई मौजूद नहीं था. फिर ऋषभ ने 112 पर आग लगने की सूचना दी. हालांकि बाद में वह वहां से चला गया. कोर्ट में गवाह के तौर पर ऋषभ गुप्ता को बुलाया गया, जहां आखिरी समय पर वह अपने बयान से ही मुकर गया. ऋषभ ने कहा कि जिस वक्त घटना हुई उस समय इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी मौजूद थे, ऋषभ गुप्ता की गवाही ने सपा विधायक के पक्ष में मुकदमे को काफी कमजोर कर दिया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

जेसीपी ने कहा

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कोर्ट में बचाव पक्ष के गवाह ने इरफान, रिज़वान और अरशद सोलंकी की घटना के समय मौजूदगी को स्वीकार किया है. उसने बताया कि रिज़वान ने ही गवाह ऋषभ के मोबाइल से 112 पर घटना की सूचना दी थी. न्यायिक प्रक्रिया जारी है, दोनों पक्षों के वकीलों की आगे बहस भी होगी और जल्द मामले में फैसला आने की संभावना है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us