Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Irfan Solanki : बर्थडे पर पेशी में पहुंचे सपा विधायक, सीएम को भी दी जन्मदिन की बधाई- सपा विधायक पर आरोप तय-जानिए

Kanpur Irfan Solanki : बर्थडे पर पेशी में पहुंचे सपा विधायक, सीएम को भी दी जन्मदिन की बधाई- सपा विधायक पर आरोप तय-जानिए
सपा विधायक कोर्ट से बाहर निकलते हुए

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था जहां सुनवाई के बाद बाहर आते वक्त मुस्कुरा कर उन्होंने योगी जी के बर्थडे की उन्हें बधाई दी और खुद के बर्थडे पर भी हंसते हुए कहा मुझे भी बधाई मिलनी चाहिए. सुनवाई के दौरान कुल 4 मामलों में सुनवाई हुई जबकि 1 केस में आरोप तय हुआ है, जिसके बाद पुलिस इरफ़ान सोलंकी को महराजगंज जेल लेकर निकल गई है.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक इरफान सोलंकी कोर्ट से निकले बाहर, 4 मामलों में हुई सुनवाई
  • 1 में आरोप हुआ तय, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
  • सीएम योगी को दी जन्मदिन की बधाई

SP MLA Irfan Solanki came out of the court : सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए महराजगंज जेल से कानपुर लाया गया जहां आगजनी व 7 अन्य मामलों में सुनवाई होनी थी जहाँ कोर्ट में आगजनी मामले समेत 4 अन्य मामलों में सुनवाई हुई जिसमे 1 मामले में अरोप तय हुए हैं वही आगजनी मामले में फील्ड यूनिट डॉक्टर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है.

सरकारी काम में बाधा डालने में आरोप हुआ तय

सपा विधायक इरफान सोलंकी आज सुनवाई के बाद जैसे ही बाहर निकले तो परिवार को देखकर हाथ हिलाया और बच्चों से भी मुलाकात की. इरफान सोलंकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने कहा आज मेरा भी जन्मदिन है, मुझे भी बधाई दीजिये सबको बधाई मिलनी चाहिए. और ये कहकर महराजगंज के लिए रवाना हो गए.

सपा विधायक के वकील करीम सिद्दीकी ने बताया कि आज एसीएमएम 3 कोर्ट में 3 केस पर सुनवाई हुई है जिसमे 1 में चार्ज बना है कोविड से पहले सरकारी कार्य मे बाधा डालने के मामले में आरोप तय हुआ है, वही एडीजे 11 कोर्ट में 12 वें गवाह की गवाही होनी थी जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद भी गवाह नही आया जिसके बाद आगजनी मामले में फील्ड यूनिट डाक्टर प्रवीण के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है.सोलंकी के वकील करीम सिद्दिकी ने बताया कि आगजनी मामले में कल फिर से सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी. 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सपा विधायक और उनके भाई रिजवान नवम्बर 2022 में प्लॉट आगजनी मामले में जेल में बंद है वही इरफान पर 7 अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए थे, वही अवैध सम्प्पति के मामले में उनके करीबी भी जेल में बंद है, उन सम्पत्तियों को जब्त किया जा चुका है, उधर पुलिस ने इरफान पर गैंगस्टर मामले में चार्जशीट लगा दी थी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us