Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Sapa Mayor Candidate News : पहले लिया माता-पिता का आशीर्वाद, विधायक पति के साथ पहुंचकर कराया सपा मेयर प्रत्याशी ने नामांकन

Kanpur Sapa Mayor Candidate News : पहले लिया माता-पिता का आशीर्वाद, विधायक पति के साथ पहुंचकर कराया सपा मेयर प्रत्याशी ने नामांकन
वंदना वाजपेई ने सपा से मेयर प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नामांकन जारी है, जहां कानपुर में मेयर प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हुआ, समाजवादी पार्टी से महापौर पद प्रत्याशी वंदना बाजपेई आज विधायक पति के साथ नामांकन कराने नगर निगम दफ्तर पहुंची.


हाईलाइट्स

  • कानपुर सपा मेयर प्रत्याशी ने कराया नामांकन
  • विधायक पति के साथ नामांकन कराने पहुंची वंदना बाजपेई
  • वंदना ने कहा कानपुर जनता की हर जनसमस्याओं को ध्यान में रखकर करेंगी कार्य

Kanpur sp mayor candidate got nomination done : कानपुर में शुक्रवार को मेयर प्रत्याशियों के नामांकन की शुरुआत हुई जहां समाजवादी पार्टी की ओर से मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया,नामांकन से पहले सपा मेयर प्रत्याशी ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और फिर विधायक पति अमिताभ बाजपेयी के साथ मेयर पद के नामांकन के लिए नगर निगम पहुंची जहां उन्होंने अपना नामांकन करवाया.

पार्टी आलाकमान ने जताया भरोसा

सपा से मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेई आर्य नगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी है, एमएलए अमिताभ बाजपेयी जो कि दो बार से इसी विधानसभा से विधायक है. दो बार के सपा विधायक को अखिलेश यादव का करीबी भी बताया जाता है जहां पार्टी आलाकमान ने कहीं न कहीं उन पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुना.

सपा मेयर प्रत्याशी ने जनता से मांगा आशीर्वाद

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

नगर निगम पहुंचकर सपा महापौर की प्रत्याशी वंदना बाजपेई ने अपना नामांकन कराया,इस दौरान उनके पति सपा विधायक अमिताभ बाजपेई उनके अधिवक्ता और प्रस्तावक साथ में मौजूद रहे.

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की हर जनसमस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनका निदान किया जाएगा, शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं ईमानदारी से अपना काम समर्पण भाव से करुँगी,बस जनता का सहयोग और उनका आशीर्वाद चाहिए जनता के बीच मे रहकर काम करना प्राथमिकता रहेगी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us