Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: कानपुर में रिश्वत लेते सीएसए का वरिष्ठ लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार ! पेन्शन बनाने के नाम पर मांग रहा था पैसा

Kanpur News In Hindi: कानपुर में रिश्वत लेते सीएसए का वरिष्ठ लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार ! पेन्शन बनाने के नाम पर मांग रहा था पैसा
सीएसए, लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कानपुर (Kanpur) में एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption) ने सीएसए (Csa) में तैनात लिपिक (Clerk) को रंगेहाथ रिश्वत (Bribe Red Handed) लेते गिरफ्तार किया है. लिपिक पर पेंशन (Pension) बनाने के नाम पर पैसों की डिमांड की जा रही थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी. जिसपर ये कड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया गया.

सीएसए में तैनात लिपिक को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba), फतेहपुर (Fatehpur) में घूस लेते अधिकारियों को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था. वहीं कानपुर (Kanpur) में भी सीएसए (CSA) चन्द्र शेखर आजाद यूनिवर्सिटी में पेंशन बनाने के नाम पर 12 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगने वाले वरिष्ठ लिपिक राम बक्श सिंह को भी रंगे हाथ पकड़ लिया है. टीम आरोपित लिपिक को फजलगंज (Fazalganj Thana) थाने लेकर पहुंची जहां उसपर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

csa_senior_clerk_taking_bribe_caught_anti_corruption
सीएसए क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, image credit original source

पेंशन बनाने के नाम पर मांग रहे थे पैसे

दरअसल पुराना कानपुर के रहने वाले अमित कुमार जिनके पिता सुरेंद्र सिंह जिनका निधन 9 अगस्त को हो गया था. पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहराने लगा था. पिता की मौत के बाद पेंशन मां के नाम पर ट्रांसफर कराने के लिए अमित ने वरिष्ठ लिपिक राम बख्श सिंह से मिलकर प्रक्रिया शुरू की.

पेंशन बनाने के नाम पर लिपिक ने अमित से इस एवज में 12 हज़ार रुपये की रिश्वत की डिमांड की. अमित लिपिक की बात को सुन दंग रह गया उसने ऐसा करने में असमर्थता जताई, फिर लिपिक ने ऑप्शन दिया कि 6-6 हज़ार करके दे दो.

पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की शिकायत

परेशान अमित को कुछ समझ नहीं आ रहा था फिर उसने एंटी करप्शन टीम से सम्पर्क साधा और पूरी बात बताई. टीम ने अमित की बात को ध्यान में रखते हुए जांच की तो शिकायत सही पाई गई.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

इसके बाद टीम ने डीएम से आदेश लेकर एक गवाह लिया, रुपयों में केमिकल लगाया और सीएसए में जैसे ही अमित ने लिपिक शंकर बख्श को रुपये दिए तो रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को दबोच लिया. लिपिक को गिरफ्तार कर टीम फजलगंज थाने ले आयी. लिपिक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजा जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us