Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Irfan Solanki: सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के बाद चाचा पर भी एफआईआर

Kanpur Irfan Solanki: सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी के बाद चाचा पर भी एफआईआर
थाना जाजमऊ

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, अब उनके चाचा के ऊपर प्लाट कब्जाने ,रंगदारीऔर धमकाने का आरोप लगा है जहां पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर इरफ़ान के चाचा सहित 4 लोगों पर केस दर्ज करवाया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा पर हुई एफआईआर
  • चाचा इस्तियाक सहित 4 पर प्लॉट कब्जाने, धमकाने का है आरोप
  • जाजमऊ थाने में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Now FIR against uncle of SP MLA Irfan Solanki in Kanpur : कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पहले से ही जेल में बंद है वही अब उनके चाचा इश्तियाक सोलंकी पर प्लाट कब्जाने व धमकाने का आरोप लगा है, जहां जाजमऊ थाने में पीड़ित नसीम आरिफ ने तहरीर दी है कि इश्तियाक सोलंकी और इनके साथ के 3 लोग 6 मई को मेरा प्लॉट कब्जाने की नीयत से गए थे जहां धमकी भी दी गयी थी कि ये प्लाट हमारे नाम कर दो ,नहीं तो तुम जान से हाथ धो बैठोगे. 

क्या है पूरा मामला

बजरिया के कंघी मोहाल निवासी नसीम आरिफ का आरोप है कि वाजिदपुर जाजमऊ में मेरा प्लाट है, 6 मई को सपा विधाय.क इरफान सोलंकी के चाचा इस्तियाक सोलंकी और  डिफेंस कॉलोनी निवासी आदिल रशीद, शकील बैग और सब्बर हुसैन इन्होंने प्लाट पर पहुंचकर पहले घेरा और धमकाना शुरू कर दिया ये तक कह दिया कि प्लॉट हमारे नाम कर दो नहीं तो जान से जाओगे.

धमकी से दहशत में आए पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जाजमऊ थाने में की, जहां पुलिस ने चाचा इस्तियाक सोलंकी समेत चार लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है तो वहीं उनकी अपराधिक हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है.

पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज

ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इस्तियाक सोलंकी इरफान को जेल से बाहर कराने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे लेकिन अब उन पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है पुलिस ने इस मामले में बताया कि इरफान सोलंकी के चाचा समेत चार लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई है दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के आधार पर जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी नवंबर से प्लाट कब्जाने और आगजनी के मामले में जेल में है जहां पहले कुछ दिन वे कानपुर में रहे जिसके बाद उन्हें

 महाराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया, इरफान सोलंकी खिलाफ इधर लगातार छह से सात मुकदमे दर्ज किए गए थे.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us