Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : बिधनू हत्याकांड खुलासा-भतीजे ने गर्लफ्रैंड के साथ मिलकर बनाई थी बुजुर्ग चाचा की हत्या की योजना

Kanpur crime : बिधनू हत्याकांड खुलासा-भतीजे ने गर्लफ्रैंड के साथ मिलकर बनाई थी बुजुर्ग चाचा की हत्या की योजना
आरोपी भतीजा व प्रेमिका गिरफ्तार

कानपुर के बिधनू में बीते दिनों मकान के अंदर चाकुओं से गोदकर भतीजे व उसकी गर्लफ्रैंड ने अपने चाचा की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से हत्यारोपी भतीजा और उसकी प्रेमिका फरार हो गए थे जहां पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपित और उसकी प्रेमिका को असम से गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है भतीजे ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते चाचा की हत्या की थी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के बिधनू में दीनदयालपुरम में बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
  • भतीज़े व गर्लफ्रैंड ने मिलकर हत्या की बनाई थी योजना
  • असम से कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nephew kills uncle over property dispute : कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयालपुरम गांव में रहने वाले बुजुर्ग की भतीजे सत्या और उसकी प्रेमिका ने मिलकर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर फरार हो गए थे, मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक भी पहुंचे जहां आरोपितों की तलाश शुरू की थी,जहां पुलिस को आरोपितों की दिल्ली लोकेशन मिली थी लेकिन कुछ दिन बाद ही ये दोनों असम पहुंच गए थे.

बताया जा रहा है आरोपी सत्या की गर्लफ्रेंड असम की रहने वाली है जहां वह छिपकर अपने आप को बचा रहे थे लेकिन पुलिस की बराबर हर गतिविधि की जानकारी भी ले रहे थे, जब पुलिस को इनकी लोकेशन असम मिली तो तत्काल  पुलिस की टीम को असम के लिए रवाना किया जहां सत्या और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया.

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना

आपको बता दे कि बिधनू थाना क्षेत्र के दीनदयालपुरम में रहने वाले बुजुर्ग जो फेक्ट्रिकर्मी थे उनके साथ उनका भतीजा सत्या रहता था 13 मई की शाम को जब बुजुर्ग चाचा घर पर थे तभी भतीजा सत्या अपनी प्रेमिका के साथ आया था जहां अपने चाचा पर चाकुओं से कई वार कर उनकी हत्या कर फरार हो गए थे पुलिस ने भतीज़े व उसकी प्रेमिका को असम से गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है, पकड़े गए आरोपित सत्या ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चाचा की हत्या की थी चाचा का अक्सर माँ से भी झगड़ा होता था जो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ तभी भूमिका बनाकर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ चाचा को मारने की योजना बनाई थी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित सत्या और उसकी प्रेमिका ने बुजुर्ग की हत्या की थी हमारी टीम ने लोकेशन ट्रेस कर इन्हें असम से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया है फिलहाल इन पर विधिक कार्यवही करते हुए जेल भेजा जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us