Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Neet Ug Result 2023 : नीट यूजी परीक्षा में कानपुर की बरीरा अली ने बढ़ाया प्रदेश और शहर का मान, 710 अंक पाकर मिली 42 वीं रैंक

Neet Ug Result 2023 : नीट यूजी परीक्षा में कानपुर की बरीरा अली ने बढ़ाया प्रदेश और शहर का मान, 710 अंक पाकर मिली 42 वीं रैंक
Neet Ug Result 2023 में कानपुर की बरीरा हासिल की 42वीं रैंक

नीट यूजी 2023 की परीक्षा में उत्तर प्रदेश का बोलबाला रहा. जहां सबसे ज्यादा नीट परीक्षा पास करने वालों में यूपी अव्वल नंबर पर रहा. हालांकि यूपी से टॉप टेन में कोई भी छात्र-छात्राएं जगह नहीं बना सके. कानपुर की बरीरा अली ने 710 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 42 तो प्रदेश में टॉप किया है.


हाईलाइट्स

  • नीट यूजी परीक्षा में यूपी का दबदबा
  • कानपुर की बरीरा अली को इंडिया रैंक में मिला 42 वां स्थान
  • माता-पिता भी है डॉक्टर, अल्लाह को दिया सफलता का श्रेय

Barira Ali increased the state honor in NEET : नीट यूजी 2023 परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है. हालांकि टॉप 10 में यूपी का कोई छात्र नहीं जगह बना सका, लेकिन प्रदेश में कानपुर की बरीरा अली ने टॉप करते हुए आल इंडिया रैंक 42 लाकर शहर का मान बढ़ाया है.

दिल्ली एम्स में दाखिला है सपना (Neet UG Topper 2023)

कानपुर की बरीरा अली ने नीट यूजी परीक्षा में शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है . बरीरा अली को नीट में 720 में 710 अंक प्राप्त हुए हैं. और इंडिया रैंक 42 के साथ प्रदेश में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पाया है. बरीरा ने सफलता का श्रेय अपने अल्लाह को दिया,माता-पिता व कोचिंग संस्थान आकाश बैजूस जहां से बरीरा ने तैयारी की उन्हें भी श्रेय दिया.

बरीरा के माता-पिता जो खुद एक डॉक्टर हैं. पिता डॉ मोहम्मद सोहैल और मां डॉ निखत सिद्दीकी जिनसे प्रेरणा लेकर बरीरा ने इस मुकाम को छुआ है.आगे वे माता-पिता की तरह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

बरीरा आकाश बैजूस कोचिंग के साथ 4 से 5 घण्टे घर पर भी पढ़ती थी. पढ़ाई तबतक करें जबतक मन करे. मन न हो तो बेवजह पढ़ाई का कोई फायदा नहीं इसलिए जितना करें परफेक्ट होना चाहिए. फिजिक्स को सबसे पसंदीदा सब्जेक्ट मानती हैं. दिल्ली एम्स में दाखिला बरीरा का सपना है उन्हें इस सफ़लता के बाद उम्मीद है कि उनका ये सपना पूरा हो जाए.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us