Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Congress On Bajrangdal Ban : कांग्रेस के बजरंगदल प्रतिबंध वाले बयान पर बोले नन्दी,कहा जनमानस ने उन्हीं को कर दिया बैन

Congress On Bajrangdal Ban : कांग्रेस के बजरंगदल प्रतिबंध वाले बयान पर बोले नन्दी,कहा जनमानस ने उन्हीं को कर दिया बैन
कांग्रेस के बजरंगदल बयान पर बोले नन्दी

कर्नाटक में चुनाव को लेकर सियासी गर्मियां अब तेज होने लगी है, जहां वार पर वार किए जा रहे हैं, कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर भूचाल आ गया है जहां भाजपाइयों का कहना है कि ये बजरंगदल नहीं बल्कि सीधे बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं दरअसल अब जनमानस ने उन्हें ही बैन कर दिया है.


हाईलाइट्स

  • कर्नाटक चुनाव पर सियासी गर्मियां हुई तेज
  • कांग्रेस सरकार बनती है तो बजरंगदल पर लगेगा प्रतिबंध
  • उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री नन्दी ने कहा जनमानस ने उन्हीं को कर दिया बैन

Nandgopal nandi spoke on the statement of congress in kanpur : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारक लगातार चुनावी जनसभा और रैलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं इसी कड़ी में कांग्रेस ने कहा है कि यदि सरकार बनती है तो बजरंग दल को बैन कर देंगे भाजपा की माने तो सीधा-सीधा उन्होंने बजरंगबली पर ही उंगली उठा दी जिसके बाद देशभर में सियासी गर्मी तेज हो गई और भारतीय जनता पार्टी ने इसे तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि बजरंगदल को बैन करने का मतलब सीधा ये है कि अब ये लोग बजरंगबली पर प्रतिबंध लगाएंगे, वही कांग्रेस के इस बयान पर यूपी केबिनेट मंत्री ने भी निशाना साधा और कहा कि ये क्या बजरंगदल पर बैन लगाएंगे जबकि जनमानस ने इन्हें खुद ही बैन कर दिया है. यह बात उन्होंने कानपुर में कही.

सुनिए क्या बोले नन्दी

कानपुर में निकाय चुनाव को लेकर व्यापारिक सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने निकाय चुनाव से संबंधित बैठक करते हुए पार्टी को मजबूत करने का सभी से आवाहन किया ,इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में बजरंगबली को बैन करने की बात कर रहे हैं ,जबकि जनमानस ने तो उन्हीं को बैन कर दिया है वही इस निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीतने का दावा भी किया.

क्यों उठा ये मुद्दा

दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ये कहा था कि यदि सरकार बनती है तो जो नफरत फैलाने का काम कर रहे है जिसमें उन्होंने बजरंगदल संगठन और पीएफआई संगठन का नाम लेते हुए उनपर प्रतिबंध लगाने की बात और निर्णायक कार्यवाही की बात भी कही थी, जिसके बाद से ये मामला गरमाया.

 

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us