Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 'रामभक्त' ने कानून से किया खिलवाड़ ! खतरनाक रील का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने सिखाया सबक

Kanpur News In Hindi: यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे 'रामभक्त' ने कानून से किया खिलवाड़ ! खतरनाक रील का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने सिखाया सबक
बैराज पर खतरनाक स्टंट करता युवक

कानपुर गंगा बैराज वायरल वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टंटबाजी (Stunt) का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक अगल-बगल चल रही दो स्कॉर्पियो कार के बोनट पर खड़े होकर भगवा धोती पहनकर हाथों में झंडा लिए खुद के साथ साथ बाकियो की जान भी खतरे में डाल रहा है. सबसे हैरानी की बात यह है कि दोनों ही गाड़ियों पर नंबर प्लेट में नम्बर भी 8055 जो बिल्कुल BOSS की तरह दिख रहा है.

भगवा धोती पहनकर दो गाड़ियों पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स पाने और फेमस होने के लिए युवा किसी भी हद तक जाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. कभी-कभी यह लोग खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आपको बताते चले कि यह वीडियो कानपुर (Kanpur) के गंगा बैराज (Ganga Bairaj) का है जहां पर एक युवा बिल्कुल फिल्मी स्टाइल (Filmy Style) में दो कारों के बीच में खड़े होकर रील (Reel) बना रहा है. हाथों में झंडा और भगवा चोला पहने इस युवक का काफिला बिना किसी डर के आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है इन सब में हैरानी वाली बात यह है कि इस काफिले को रोकने के बजाय पुलिस रास्ता दे रही है.

गाड़ी में नही है हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट

इस सब में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ कानपुर पुलिस शहर वासियों को यातायात नियमों का पाठ सीख रही है. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोजाना कार्रवाई भी की जा रही है.

तो वहीं दूसरी तरफ जिस कार पर यह युवक स्टंट कर रहा है उसमें नंबर प्लेट पर नम्बर तो लिखा है 8055 लेकिन दिख वो BOSS रहा है. जो आरटीओ के नियमों के खिलाफ है. हालांकि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

गंगा बैराज बना स्टंटबाजी का अड्डा

कानपुर का गंगा बैराज स्टंटबाजो के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी स्टंटबाजी के कई वीडियो वायरल हुए हैं. कुछ वीडियो के जरिए पुलिस ने स्टंटबाजो के खिलाफ नकेल भी कसी है, बावजूद इसके युवा इन सब मामलों से सीख नहीं ले रहे हैं जिसका जीता जागता सबूत यह वीडियो है इसके खिलाफ अब कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है.

जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने अपनाया कड़ा रुख

यह वीडियो आलाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शहर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है. वीडियो के जरिए युवक की पहचान की जा रही है इस वीडियो में आरटीओ के नियम का उल्लंघन तो किया ही है साथ ही दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया है ऐसे में इस युवक के खिलाफ एमबी एक्ट के साथ-साथ 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us