Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Raksha Bandhan In Jail: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन ! बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया वचन

Kanpur Raksha Bandhan In Jail: जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन ! बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध लिया वचन
कानपुर जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

कानपुर जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया.इस बार जेल प्रशासन ने परिसर में साज-सज्जा करवाकर समुचित व्यवस्था के इंतजाम कर रखे थे.यहां बहनों ने जेल में कैद भाइयों को अंदर जाकर राखी बांधी और भाइयों से अब आगे बुरा काम न करने का वचन भी लिया.


हाईलाइट्स

  • देश भर में रक्षाबंधन की धूम,कानपुर जिला कारागार में बहनों ने बांधी जेल में बंद भाइयों को राखी
  • जेल प्रबंधन को सजाया गया,बहनों ने अंदर जाकर बांधी राखी
  • भाइयों से लिया वचन,जेल प्रबन्धन की इस पहल पर जताई बहनों ने खुशी

Rakshabandhan festival celebrated in Kanpur District Jail : देश भर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.कानपुर जेल परिसर में कैद अपने भाइयों को राखी बांधने बहनें दूर-दूर से पहुंची.हर किसी बहन के हाथ में मिठाई,रुचना और राखी दिखाई दी.जेल परिसर में इस दफा अच्छी सजावट व व्यवस्था भी की गई थी.साथ ही पानी के स्टॉल्स भी लगाए गए थे.जेल परिसर के अंदर जाकर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी.

जिला कारागार में बहनों ने बांधी भाइयों को राखी

कानपुर जिला कारागार में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया.सुबह से ही दूर-दूर से आई बहनें लंबी कतारो में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं और अंदर जाकर जेल में बंद अपने भाइयों को रुचना कर राखी बांधी.और भाइयों से वचन भी लिया.

जेल परिसर में राखी पर्व को लेकर समुचित व्यवस्था

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

कानपुर जेल प्रबन्धन ने इस बार रक्षाबंधन पर पूरे परिसर को सजाया हुआ था.पानी के स्टाल व अन्य समुचित व्यवस्थाएं आने वाली बहनों के लिए कर रखी थी. इस बार राखी का पर्व यहां सामाज सुधार के पर्व के रूप में मनाया गया.जेल में कैद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने लाइन से अंदर पहुंची. जहां आराम से बहनों ने अपने कैदी भाईयों को रुचना कर मिठाई खिलाकर उनसे वचन लिया कि अब भविष्य में कोई बुरा काम नहीं करेंगे..

जेल परिसर में घर जैसा दिखा बहनों को माहौल

राखी के पर्व के ख़ास अवसर पर देश की सभी जेलों में कैदियों को अपनी बहनों से राखी बंधवाने का मौक़ा मुहैया कराया जाता है. कानपुर में इस बार कैदियों को उनकी बहनों से बहुत अच्छी तरह मिलवाया गया,बहनों को यहां घर जैसा माहौल दिखाई दिया.बहनों ने भी जेल परिसर की इस पहल पर खुशी जताई.पहली बार बहनों को लगा कि वे अपने भाई से जेल में नहीं घर में मिल रही हैं, उन्होंने भाइयों से उपहार में वचन लिया कि वे जेल बाहर आने के बाद कोई गलत व गैर कानूनी काम नहीं करेंगे.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us