Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: गंगा पुल से गुजर रही थी ट्रेन ! तभी ट्रेन से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरी युवती, मिली निर्वस्त्र हाल में

Kanpur News: गंगा पुल से गुजर रही थी ट्रेन ! तभी ट्रेन से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरी युवती, मिली निर्वस्त्र हाल में
चलती ट्रेन से पुल से गिरी युवती , फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना ( Sensational News) देखने को मिली जहां एक युवती को चलती हुई ट्रेन (Moving Train) से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे फेंक दिया गया. युवती करीब 80 फीट नीचे गंगा नदी में जा गिरी. गनीमत रही कि गंगा का जलस्तर काफी कम था जिससे उसकी जान तो बच गयी. लेकिन वह बदहवास हालत में दिखाई दी. उसे फिलहाल लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला

कानपुर (Kanpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चलती ट्रेन (Moving Train) से एक युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नींचे फेंक दिया गया. यह तो ऊपर वाले का शुक्र है कि गंगा का जलस्तर कम होने की वजह से वह किनारे पर आ पहुंची, लेकिन वहां पर एक नाविक (Sailor) उसके लिए फरिश्ता बनकर सामने आया उसने देखा कि महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं (Naked) है और उसके शरीर पर कुछ चोट भी लगी थी जिसके बाद उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी मौके में पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है.

चलती ट्रेन से महिला को फेंका नीचे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा घाट रेलवे लाइन के नीचे एक महिला निर्वस्त्र अवस्था में कुछ नाविकों को दिखाई दी जिसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए महिला को कपड़े पहना कर जानकारी के मुताबिक ट्रेन से नीचे गिरने से महिला के शरीर पर काफी चोट (Injured) भी आई थी हालांकि महिला अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.

घबराई युवती ने पुलिस से क्या बताया

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक उसने बताया कि उसे कुछ लोगों ने चलती हुई ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह पुल के नीचे गिर गई हालांकि उसके शरीर पर एक भी कपड़ा ना होने की वजह से पुलिस ने उससे पूछा कि आप की यह हालत किसने की? इस पर महिला कुछ भी बता ना सकी क्योंकि वह काफी डरी हुई थी फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच कर रही है

इस पूरे मामले में क्या कहा पुलिस ने 

उधर गंगा घाट (Ganga Ghat) थाने की पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें यह सूचना मिली कि एक महिला ट्रेन से गिर गई है पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा कर रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है, हालांकि इस पूरे मामले पर कानपुर जीआरपी (Kanpur GRP) का कहना है कि अभी यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिलहाल जिस पुल से महिला के साथ यह घटना घटी है वह पुल कानपुर जीआरपी और उन्नाव के दोनों के कार्य क्षेत्र में आता है फिलहाल महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us