Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : बनी भगवान Dial-112 ! जान दे रहे युवक की ऐसे की रक्षा

Kanpur News : बनी भगवान Dial-112 ! जान दे रहे युवक की ऐसे की रक्षा
कानपुर में पीआरवी जवानों ने सुसाइड कर रहे युवक की बचाई जान,सीपीआर देता जवान

Kanpur News: कभी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाते हैं. तो कभी पुलिस का एक सुदंर रूप भी सामने दिखाई देता है.कानपुर पुलिस के पीआरवी जवानों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के पीछे का कारण यह है कि एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पीआरवी सिपाही मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर रस्सी के सहारे फंदे पर लटके युवक को उतारा और उसकी जान बचाई..


हाईलाइट्स

  • पीआरवी कर्मियों का सराहनीय कार्य, सुसाइड कर रहे युवक की बचाई जान
  • नौबस्ता के गोपाल नगर की है घटना, भाई ने दी थी डायल 112 पर सूचना
  • दरवाजा तोड़कर दाख़िल हुए पीआरवी कर्मी, रस्सी काटकर दिया सीपीआर

Commendable work of PRV personnel saved the life of a man : पुलिस का यह रूप देख हर कोई उनकी पीठ जरूर थपथपायेगा.कभी पुलिस की कार्यशैली की लोग आलोचना करते है तो कभी उनके कार्य की सराहना कुछ ऐसा ही कार्य पीआरवी जवानों ने भी कर दिखाया है .जहां इनकी बहादुरी की बदौलत सुसाइड करने जा रहे एक युवक को मौत के मुंह से खींच लाए.जिसके बाद चारो ओर उनकी इस बहादुरी की तारीफ की जा रही है.

डायल 112 पर दी सूचना

नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर स्थित गोपालनगर में एक युवक ने डायल 112 को सूचना दी कि उसके भाई ने कमरा बंद कर लिया है और आत्महत्या करने जा रहा है. जिसपर तत्काल पीआरवी के सिपाही मौके पर पहुंच कर बहादुरी का परिचय और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए युवक की जान बचाई.

पीआरवी जवानों ने ऐसे बचाई जान

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

दरअसल मामला नौबस्ता के गोपाल नगर क्षेत्र का है. यहां रहने वाले रवि राजपूत ने डायल 112 पर सूचना दी कि मेरा भाई ने अंदर से कमरा बंद कर लिया है और सुसाइड करने जा रहा है. बिना देरी करते हुए पीआरवी कर्मी कमांडर बृजेश कुमार और होमगार्ड चालक सुमित नारायण मौके पर पहुंचे.बंद कमरे को धक्का व लात मारकर तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो युवक लटक रहा था. तत्काल रस्सी काटकर युवक राजू को नीचे उतारा लेकिन उसके शरीर मे हरकत नही हो रही थी.फिर सीपीआर दी तो वह होश में आया और उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

घर में हुआ था झगड़ा 

पुलिस की पूछताछ में राजू के भाई रवि ने बताया कि राजीव एक मजदूर है, शराब का आदी है .आए दिन घर में परिजनों से झगड़ा हुआ करता था, रात में भी ऐसा ही हुआ जिससे नाराज होकर राजू कमरे में चला गया और उसे आत्महत्या करने का प्रयास किया.फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के सराहनीय कार्य की चर्चा चारों तरफ है और उनकी प्रशंसा की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us