Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: थैलेसीमिया से पीड़ित 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप! जांच में गम्भीर बीमारियां निकलने से मचा हड़कम्प, प्राचार्य ने सभी आरोपों का किया खंडन

कानपुर में थेलेसिमिया के 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Thalassemia News: यूपी के कानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाले मामले के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. यहां एक सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ा दिया गया. जिससे इन बच्चों में खतरनाक एचआइवी , हेपेटाइटिस बी और सी बीमारियां हो गईं. इतनी बड़ी बीमारी की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे के हाथ-पांव फूल गए. उपमुख्यमंत्री ने इस गम्भीर मामले में जांच के आदेश दिए. प्राचार्य ने खुद इस पूरे प्रकरण का खण्डन किया है. साथ ही इस तरह से गलत खबर मीडिया को देने वाले डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई के

हाईलाइट्स

  • कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला, सरकारी अस्पताल पर बड़ा आरोप
  • थैलसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप, जांच में निकली गम्भीर बीमारियां
  • उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, प्राचार्य ने सभी आरोपों का किया खंडन

Case of transfusion of infected blood :कानपुर के सरकारी अस्पताल पर बड़े गंभीर आरोप लगे हैं, ऐसा बताया गया कि यहां 14 बच्चे जो थैलेसीमिया के हैं उन्हें संक्रमित ब्लड बिना टेस्टिंग के चढ़ा दिया गया. जब बाद में इन सबकी जांच की गई तो जो बीमारियां सामने आई उससे सबकी आंख फटी की फटी रह गईं. इस जानकारी के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है. फिलहाल इस गम्भीर मामले में सियासी राजनीति भी गरमाने लगी है. मामला सरकार तक पहुंच गया जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए. उधर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ने निशाना साधा है. 

इस मामले में सियासी राजनीति गरमाई

कानपुर के सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप लगा है, इन बच्चों को जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी गम्भीर बीमारी की पुष्टि हुई है.  हालांकि यह चीज़ अबतक सुनिश्चित नहीं हो पाई है कि किस अस्पताल से संक्रमित खून मरीज के अंदर पहुंचा है. इस पूरे मामले का प्राचार्य ने सिरे से खण्डन किया है. वही इस पूरे प्रकरण में उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए है. उधर सियासी राजनीति भी गर्माने लगी है. 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उप्र में संक्रमित ख़ून चढ़ाने से 14 बच्चों को HIV और हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है, इस लापरवाही की तत्काल जाँच हो और इस तरह की घातक गलती की सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर जमकर निशाना साधा है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

प्राचार्य ने किया खंडन, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

कानपुर के सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में नया मोड़ आया है. पहले अस्पताल के डॉक्टर अरुण आर्या ने खुद इन 14 बच्चों को एचआइवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियों से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी. जब यह खबर प्रदेश स्तर पर पहुंची तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला ने इन सभी आरोपों का खंडन किया और प्रेस वार्ता कर सही तथ्यों की जानकारी दी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

प्राचार्य ने क्या कहा, गलत खबर पर डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इस पूरे प्रकरण का खंडन किया, सभी तथ्यों को असत्य और गलत बताया. उन्होंने कहा कि जब कोई थैलेसीमिया का मरीज आता है सबसे पहले उसकी स्क्रीनिंग की जाती है. वर्ष 2019 से थैलेसीमिया का कोई भी पेशंट इन गम्भीर बीमारियों से संक्रमित नहीं पाया गया है.अभी तक कानपुर मेडिकल कालेज से कोई भी थैलेसीमिया मरीज ट्रांसफ्यूजन से संक्रमित नहीं हुआ है. कानपुर मेडिकल कालेज इस खबर का खंडन करता है. विभागाध्यक्ष अरुण आर्या जिन्होंने मीडिया को इस तरह की खबर दी. इस मामले में प्राचार्य ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही है.

25 Oct 2023 By Vishal Shukla

Kanpur News: थैलेसीमिया से पीड़ित 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप! जांच में गम्भीर बीमारियां निकलने से मचा हड़कम्प, प्राचार्य ने सभी आरोपों का किया खंडन

हाईलाइट्स

  • कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला, सरकारी अस्पताल पर बड़ा आरोप
  • थैलसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का आरोप, जांच में निकली गम्भीर बीमारियां
  • उपमुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, प्राचार्य ने सभी आरोपों का किया खंडन

Case of transfusion of infected blood :कानपुर के सरकारी अस्पताल पर बड़े गंभीर आरोप लगे हैं, ऐसा बताया गया कि यहां 14 बच्चे जो थैलेसीमिया के हैं उन्हें संक्रमित ब्लड बिना टेस्टिंग के चढ़ा दिया गया. जब बाद में इन सबकी जांच की गई तो जो बीमारियां सामने आई उससे सबकी आंख फटी की फटी रह गईं. इस जानकारी के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है. फिलहाल इस गम्भीर मामले में सियासी राजनीति भी गरमाने लगी है. मामला सरकार तक पहुंच गया जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए. उधर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ने निशाना साधा है. 

इस मामले में सियासी राजनीति गरमाई

कानपुर के सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाने का आरोप लगा है, इन बच्चों को जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी गम्भीर बीमारी की पुष्टि हुई है.  हालांकि यह चीज़ अबतक सुनिश्चित नहीं हो पाई है कि किस अस्पताल से संक्रमित खून मरीज के अंदर पहुंचा है. इस पूरे मामले का प्राचार्य ने सिरे से खण्डन किया है. वही इस पूरे प्रकरण में उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए है. उधर सियासी राजनीति भी गर्माने लगी है. 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उप्र में संक्रमित ख़ून चढ़ाने से 14 बच्चों को HIV और हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है, इस लापरवाही की तत्काल जाँच हो और इस तरह की घातक गलती की सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर जमकर निशाना साधा है.

प्राचार्य ने किया खंडन, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

कानपुर के सरकारी अस्पताल में थैलेसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में नया मोड़ आया है. पहले अस्पताल के डॉक्टर अरुण आर्या ने खुद इन 14 बच्चों को एचआइवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियों से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी. जब यह खबर प्रदेश स्तर पर पहुंची तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया. आनन फानन में कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला ने इन सभी आरोपों का खंडन किया और प्रेस वार्ता कर सही तथ्यों की जानकारी दी.

प्राचार्य ने क्या कहा, गलत खबर पर डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इस पूरे प्रकरण का खंडन किया, सभी तथ्यों को असत्य और गलत बताया. उन्होंने कहा कि जब कोई थैलेसीमिया का मरीज आता है सबसे पहले उसकी स्क्रीनिंग की जाती है. वर्ष 2019 से थैलेसीमिया का कोई भी पेशंट इन गम्भीर बीमारियों से संक्रमित नहीं पाया गया है.अभी तक कानपुर मेडिकल कालेज से कोई भी थैलेसीमिया मरीज ट्रांसफ्यूजन से संक्रमित नहीं हुआ है. कानपुर मेडिकल कालेज इस खबर का खंडन करता है. विभागाध्यक्ष अरुण आर्या जिन्होंने मीडिया को इस तरह की खबर दी. इस मामले में प्राचार्य ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की बात कही है.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us