Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: बहुत पूजन-आरती का शौक है, अब पानी सर से गुजर चुका है-हम बदला लेंगे ! मन्दिर की दीवार पर चिपका था धमकी वाला लेटर, बम से उड़ाने की लिखी थी धमकी

Kanpur News In Hindi: बहुत पूजन-आरती का शौक है, अब पानी सर से गुजर चुका है-हम बदला लेंगे ! मन्दिर की दीवार पर चिपका था धमकी वाला लेटर, बम से उड़ाने की लिखी थी धमकी
कानपुर के बीच वाले मन्दिर में चिपका था विवादित लेटर

कानपुर बम की धमकी

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. उसी दिन कानपुर के सीता राम मंदिर में भी भव्य पूजन का आयोजन कराया गया था. अब इस मंदिर में आयोजन को लेकर किसी ने अराजकता फैलाते हुए मन्दिर में विवादित पत्र चिपकाकर मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है. साथ ही कार्यक्रम कराने वाले भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

लेटर में बीच वाले मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी 

कानपुर के मेस्टन रोड स्थित श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर जिसे बीच वाला मंदिर कहा जाता है. उसे बम से उड़ाने की धमकी की सूचना पर हड़कम्प मच गया है. दरअसल 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. कानपुर के इस मंदिर में भी भाजपा नेता व मन्दिर के प्रबंधक के द्वारा भव्य पूजन का आयोजन किया गया था. रविवार सुबह मन्दिर के पुजारी ने मन्दिर का दरवाजा खोला दीवारों पर उनकी नजर गयी तो एक लेटर चिपका हुआ था उसे पढा तो होश उड़ गए.

मन्दिर की दीवारों पर किसी ने मन्दिर व कार्यक्रम कराने वाले भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी भरा विवादित पत्र चस्पा किया. उस लेटर में जो कुछ भी लिखा था वह बड़ा ही हैरान कर देने वाला था. जैसे ही मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा लेटर की सूचना लगी तत्काल कोतवाली पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुँचकर मन्दिर से लेटर हटवाए और लोगों से पूछताछ करते सीसीटीवी खंगालना शुरू किया.

पत्र में क्या लिखा था?

दरअसल पत्र में श्रीराम लक्ष्मण जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई थी. यह लेटर टाइप किया हुआ था, कुछ लेटर मन्दिर परिसर में नीचे भी पड़े पाए गए. लेटर में अयोध्या राम मंदिर को लेकर भी टिप्पड़ी की गई थी. यह किसी की शरारत है या फिर कुछ और यह तो जांच का विषय है. यही नहीं पत्र में मन्दिर के ट्रस्ट भाजपा नेता रोहित साहू को भी जान से मारने की धमकी लिखी हुई थी. 

पत्र में कुछ ऐसा लिखा था. रोहित साहू अब बेटा पानी सिर से ऊपर हो गया है. हमारे (धार्मिक स्थान) को तोड़कर जो तुम लोगों ने मन्दिर बनवाया हम लोगों के दिल को दुखा रहे हो जश्न मना रहे हो. आजतक इस मंदिर में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ यह सब हम लोगों को जलाने के लिए कर रहे हो. अबतक भाजपा सरकार की वजह से बचे हुए थे अब हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमारे भाइयों को बड़ी ठेंस पहुंची है. इसका बदला जरूर लेंगे. तू जिस एरिया से गुजरकर जाता है अब देख तेरे साथ क्या करते हैं, तू अभी जानता नहीं है. बहुत पूजा आरती का शौक है घर से निकलना दुश्वार कर देंगे.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

हम लोगों ने बड़े-बड़े कांड किये हैं, पुलिस ने शुरू की जांच

हम लोगों ने बड़े-बड़े कांड किये हैं. तेरी ऐसी सेटिंग लगाता हूँ तू सीधा ऊपर जाएगा. मेरे पास गोली कट्टो की कमी नहीं है, न ही बम की कमी है. पूरे खानदान को मिटा कर रख देंगे. पटाखे चला रहे हो, खुशियां मना रहे हो हम लोगों को जलाते हो. जोर-जोर से साउंड बजा रहे हो अजान के समय भजन बजा रहे हो अब बर्दास्त नहीं करेंगे. मन्दिर का ट्रस्टी बनता है. भाजपा नेता रोहित साहू को जब विवादित लेटर की सूचना लगी तो तत्काल पुलिस को इस मामले से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है. डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि बीजेपी नेता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं अन्य तरीकों से भी जांचकर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us